
Mangal Gochar Singh Rashi: मंगल-गुरु-केतु की तिकड़ी राशियों में मचाएगी उथल-पुथल (फोटो सोर्स- ChatGPT)
Mangal Gochar Singh Rashi: हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार 12 नवंबर की मध्य रात्रि में मंगल ग्रह ने कर्क राशि को छोड़कर के सिंह राशि में प्रवेश किया सिंह राशि पर पहले से ही केतु एवं बृहस्पति का गोचर क्रम चल रहा है सिंह राशि में प्रवेश करते ही त्रिग्रही युति संबंध बनेगा। जिसका प्रभाव अलग-अलग क्षेत्रों में दिखाई देगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला बताते है कि मंगल को तकनीक, संचार-साधन, अग्नि तत्व, भूमि भवन पराक्रम, प्रतिष्ठा, प्रशासन, सेवा आदि का कारक ग्रह बताया जाता है तकनीक एवं संचार से जुड़े क्षेत्रों में अलग-अलग प्रकार के विकास कार्य होंगे सैन्य संसाधनों में भी उन्नत तकनीकों का समावेश हो सकेगा। दिसंबर जनवरी के मध्य एशिया पेसिफिक में अस्थिरता का वातावरण निर्मित हो सकता है। साथ ही घटनाक्रमों पर ध्यान देने की आवश्यकता भी रहेगी।
ग्रह गोचर में मंगल गुरु केतु की त्रिग्रही युति बनेगी। जिसका प्रभाव दृष्टि संबंध से देखें तो अलग-अलग प्रकार से दिखाई देगा जिसके अंतर्गत कहीं-कहीं मानसिक अस्थिरता एवं शासन प्रशासन के मध्य नेगोशिएशन में अस्थिरता वाला वातावरण होगा। क्योंकि मंगल गुरु केतु तीनों ही ग्रुप की प्रकृति अलग-अलग प्रकार की है एक गर्म उग्र स्वभाव का ग्रह है दूसरा धर्म अध्यात्म संस्कृत से संबंध ग्रह है और तीसरा घोषित घटनाक्रमों को जन्म देने वाला ग्रह है और तीनों ही ग्रह सिंह राशि में होने से कहीं-कहीं उथल-पुथल की स्थिति को भी दिखाता है।
भारतीय ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का किसी एक राशि में परिभ्रमण एक निश्चित समय के लिए होता है किंतु इस बार मंगल का सिंह राशि में परिभ्रमण का समय तकरीबन चार माह के आसपास रहेगा उसके बाद मंगल वक्र होकर के कर्क राशि में गोचर करेंगे यह स्थिति भी अलग-अलग प्रकार के प्राकृतिक दृष्टिकोण से जलवायु को परिवर्तित करने का प्रयास करेगी।
सिंह राशि में मंगल का गोचर अनुकूल माना जाता है क्योंकि सिंह राशि का स्वामी सूर्य है वह सूर्य का मंगल से नैसर्गिक मैट्रिक संबंध बताया जाता है हालांकि मंगल का गुरु के साथ बैठना भी प्रतियुति कहलाती है फिर भी अलग-अलग प्रकार के एशिया पेसिफिक को यूरोपीय पॉलिसी से जुड़े संबंधों की घटनाक्रमों में बड़ा परिवर्तन दिखाई देगा भारतीय विदेश नीति एक अलग प्रकार की सकारात्मक स्थिति में प्रवेश करेगी साथ ही केंद्रीय भूमिका का अवसर भी मिलेगा और प्रतिष्ठा बढ़ेगी वहीं असंतुष्ट राष्ट्रों का अथवा असंतुष्ट पड़ोसियों का नकारात्मक दृष्टिकोण भी विश्व पटल के सामने दिखाई देगा।
मेष- मित्र से सहयोग एवं रुके कार्य में गति किंतु आंतरिक चिंता।
वृषभ- संपत्ति के रुके सौदे होने की संभावना प्रयास करें।
मिथुन- पराक्रम बढ़ेगा ध्यान रखते हुए आगे बढे।
कर्क- आर्थिक व्यय के साथ-साथ कहीं-कहीं निवेश का लाभ भी मिलेगा।
सिंह- साहस पराक्रम के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति होगी।
कन्या- भूमि अथवा सोने में निवेश करने से पहले सोचने की आवश्यकता है।
तुला- आकस्मिक आर्थिक लाभ की संभावना है।
वृश्चिक- मिली जुली प्रतिक्रियाओं के साथ आगे बढ़ेगे।
धनु- भूमि अथवा संपत्ति से संबंधित मामलों में लाभ के साथ-साथ नए निवेश करेंगे।
मकर- विवादों से बचने का प्रयास करें धीरे-धीरे अनुकूलता होगी।
कुंभ- मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें समस्या का मध्य मार्ग निकाले।
मीन- व्यर्थ विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष




