24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Religion News / 25 नवंबर से 5 राशिवालों की किस्मत बदलेंगे बुध, जानिए किन्हें हो सकता है धनलाभ

25 नवंबर से 5 राशिवालों की किस्मत बदलेंगे बुध, जानिए किन्हें हो सकता है धनलाभ

Budh Grah : कई लोगों के जीवन में होगा बदलाव, विशाखा ऩक्षत्र में बुध के प्रवेश से कुछ जातकों को विशेष धन लाभ के योग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 24 Nov 2026, 2:45 PM IST

mercury will change the fortunes of 5 zodiac signs from november 25

गणेशजी image AI

Budh Grah : बुध देव 25 नवंबर को विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ज्ञान के कारक बृहस्पति के नक्षत्र में बुध का यह गोचर अधिकांश लोगों के लिए सकारात्मक साबित होगा। निर्णय क्षमता और करियर पर इसका सीधा असर होगा। आर्थिक योजनाएं मूर्त रूप लेंगी। खासतौर पर मिथुन, कन्या, तुला, धनु और मकर राशिवालों को लाभ होगा। इनमें मिथुन, कन्या और धनु राशि के जातकों की धन संपत्ति में बढ़ोत्तरी होगी। बुध देव गणेशजी की पूजा से प्रसन्न होते हैं। इसलिए बुध का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए गणेश आराधना सर्वश्रेष्ठ है।

नवग्रहों में बुध ग्रह को व्यापार-बुद्धि का स्वामी माना गया है। बुध ग्रहों के राजकुमार भी कहे जाते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेेंद्र नागर के अनुसार बुध देव वाणी, त्वचा, लेखन और व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं। जिनकी कुण्डली में बुध ग्रह अच्छी स्थिति में होते हैं वे प्राय: सफल व्यापारी बनते हैं। बुध के अच्छे प्रभाव वाले लोग गणितज्ञ रहते हैं, गायन-वादन में भी इन्हें खासी रुचि रहती है।

जिन लोगों को व्यापार में दिक्कत आ रही हो या कोई विख्यात गणितज्ञ, गायक या वादक बनना चाहता हो तो उन्हें बुध देव को प्रसन्न करने के उपाय जरूर करने चाहिए। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि बुध देव गणेशजी की पूजा से प्रसन्न होते हैं। इसलिए बुध का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए गणेश आराधना को सर्वश्रेष्ठ माना गया है।

बुधवार की सुबह स्नानादि कर विधिविधान से गणेशजी की पूजा कर उन्हें दूर्वा अर्पित करनी चाहिए। गणेशजी का बेहद सरल मंत्र है— ओम गं ओम। इस मंत्र का अधिकाधिक जाप करें। व्यापारियों और विद्यार्थियों को तो यह मंत्र जरूर जपना चाहिए। रोज विश्वासपूर्वक इस मंत्र का कम से कम एक माला जाप करें। कुछ ही दिनों में आपको चमत्कारिक परिणाम खुद ब खुद नजर आने लगेंगे।

गणेशजी की पूजा से प्रसन्न होते हैं बुध देव

जिन लोगों को व्यापार में दिक्कत आ रही हो या कोई विख्यात गणितज्ञ, गायक या वादक बनना चाहता हो तो उन्हें बुध देव को प्रसन्न करने के उपाय जरूर करने चाहिए। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि बुध देव गणेशजी की पूजा से प्रसन्न होते हैं। इसलिए बुध का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए गणेश आराधना को सर्वश्रेष्ठ माना गया है।

धनु राशिवालों को धन लाभ के विशेष योग

25 नवंबर 2026 को बुध ग्रह देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व के विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इससे कई लोगों के जीवन में बदलाव आएगा। मिथुन, कन्या और धनु राशिवालों को विशेष धन लाभ के योग बन रहे हैं।