Kartik Purnima 2026 : सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन आकाश में पूर्ण चंद्रमा होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार माह के शुक्लपक्ष की अंतिम तिथि यानि माह की अंतिम तिथि पूर्णिमा होती है। इसके अगले दिन से नए माह का कृष्ण पक्ष प्रारंभ हो जाता है। पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को धन का कारक कहा गया है। इसलिए धन सम्बन्धी समस्याओं को दूर करने के लिए पूर्णिमा की रात को चंद्रमा की पूजा जरूर करनी चाहिए। इससे उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। इस दिन रात में चंद्र देव की पूजा करें, उन्हें जल अर्पित करें और उनके बीज मंत्र का जाप करें। यह उपाय करने से धन संबंधी दिक्कतें हमेशा के लिए खत्म हो सकती हैं।