23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Religion News / Kartik Purnima : शनि की तीसरी दृष्टि का किस पर क्या पड़ सकता है प्रभाव, कार्तिक पूर्णिमा पर बना दुर्लभ संयोग

Kartik Purnima : शनि की तीसरी दृष्टि का किस पर क्या पड़ सकता है प्रभाव, कार्तिक पूर्णिमा पर बना दुर्लभ संयोग

Kartik Purnima : ज्योतिषीय दृष्टि से यह पूर्णिमा दुर्लभ मानी जा रही है, आकाश में दिखेगा साल का सबसे चमकीला सुपरमून
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

deepak deewan

•

Updated: 23 Nov 2026, 11:55 AM IST

Kartik Purnima

सांकेतिक इमेजः Gemini

Kartik Purnima : कार्तिक पूर्णिमा इस साल 24 नवंबर को है। यह पूर्णिमा सिर्फ स्नान-दान के लिए ही नही, बल्कि आकाशीय चमत्कार के लिए भी खास है। इस बार की पूर्णिमा आस्था और विज्ञान का अद्भुत संगम लेकर आ रही है, एक ओर संगम पर दीपों की रोशनी होगी, तो दूसरी ओर आकाश में सुपरमून की चांदनी। कार्तिक पूर्णिमा की रात आकाश में सुपरमून दिखाई देगा। पूर्णिमा पर चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होगा, इसलिए सामान्य पूर्णिमा के मुकाबले वह कहीं ज्यादा बड़ा, गोल और चमकीला नजर आएगा। पूर्णिमा पर चंद्रमा पर शनि की तीसरी दृष्टि पडऩे का संयोग भी चर्चा में है। इसका विभिन्न राशियों पर अलग अलग प्रभाव पड़ेगा।

चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे

ज्योतिषीय दृष्टि से यह पूर्णिमा बेहद दुर्लभ मानी जा रही है। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। कृतिका नक्षत्र का संयोग रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज पाठक ने बताया कि पंचांग के अनुसार दोपहर करीब 4:06 बजे तक परिघ योग के बाद शिव योग शुरू होगा। कुछ पंचांगों के अनुसार कृतिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का भी प्रभाव रहेगा। यानी इस दिन किए गए स्नान, दान, पूजा और संकल्प का फल कई गुना अधिक माना जा रहा है।

कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली भी कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था और देवताओं ने दीप जलाकर उत्सव मनाया था। इसी कारण इस दिन नदी स्नान, दीपदान और तुलसी विवाह का विशेष महत्व है।

शनि की तीसरी दृष्टि पडऩे का संयोग भी चर्चा में:

पूर्णिमा पर चंद्रमा पर शनि की तीसरी दृष्टि पडऩे का संयोग भी चर्चा में है। ज्योतिषविद इसे धैर्य, अनुशासन और कर्मफल से जोड़कर देखते हैं। इस दिन चंद्रमा को जल अर्पित करने से मानसिक शांति मिलती है और कुंडली में चंद्र दोष या ग्रहण योग के प्रभाव में राहत मिलती है।

पूर्णिमा पर चंद्रदेव की पूजा का विधान है। इस दिन चंद्रमा को जल अर्पित करें और उनके बीज मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। कार्तिक माह की पूर्णिमा पर श्री हरि और लक्ष्मीजी की पूजा से धन संपत्ति के साथ सुख भी प्राप्त होता है। देशी घी का दीपक जलाकर विष्णुजी और लक्ष्मीजी की विधि विधान से पूजा करना चाहिए। संभव हो तो श्रीसूक्त और विष्णुसहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।