25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Shukra Gochar 2026: कुंभ वालों का बदल सकता है भाग्य, जानिए किन्हें मिल सकता है प्रेम सुख

Shukra Gochar 2026: कुंभ वालों का बदल सकता है भाग्य, जानिए किन्हें मिल सकता है प्रेम सुख

Shukra Gochar 2026: शुक्र देव ने किया राशि परिवर्तन: स्वराशि तुला में किया प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों के लिए शुक्र गोचर का फल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

deepak deewan

•

Updated: 25 Nov 2026, 2:53 PM IST

Shukra Gochar 2026

Shukra Gochar 2026 सांकेतिक इमेजः Gemini

शुक्र देव अपनी नीच की राशि कन्या को छोड़कर स्वराशि तुला में प्रवेश कर चुके हैं। धर्माचार्य व ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई से जानिए सभी 12 राशियों के लिए शुक्र का यह गोचर कैसा रह सकता है…

मेष राशि

शुक्र का यह गोचर प्रेम संबंधों में लाभ देगा व जीवनसाथी के साथ समझ को विकसित करेगा। विवाह योग्य युवक युवतियों को कोई खुशी मिल सकती है। पार्टनरशिप के कारोबार से मुनाफा होगा। अहंकार का त्याग कर विनम्रता अपनाएं।

वृषभ राशि

नौकरी या कारोबार में थोड़ी भागदौड़ और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। सूझबूझ से काम लेना अच्छा होगा। सुख-सुविधाओं पर खासा खर्च होगा। हर प्रकार के कागजात ध्यान से पढ़ें। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

मिथुन राशि

रचनात्मकता से जुड़े लोगों को खासे अवसर मिलेंगे। प्रेम और वैवाहिक संबंधों में आत्मीयता बढ़ेगी। संतान से सुख प्राप्त हो सकता है। आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे।

कर्क राशि

घर में सुखों में बढ़ोतरी का योग है। साज-सज्जा पर खर्च में इजाफा हो सकता है। नया मकान, वाहन आदि खरीदने के लिए अच्छा समय है। परिवार तथा माता का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि

भाई-बहनों के साथ अच्छे रिश्ते बनेेंगे। रचनात्मक कार्यों से जुड़े जातकों को विशेष लाभ होगा। उत्साह और आत्मविश्वास ज्यादा बना रहेगा। छोटी यात्राएं लाभदायक होंगी।

कन्या राशि

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। रुका पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में कोई उत्सव हो सकता है।

तुला राशि

शुक्र का गोचर बहुत शुभ रहेगा। आपका आकर्षण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में महत्व मिलेगा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। प्रेम व दांपत्य संबंधों में सुख प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

विदेश यात्रा, मल्टी नेशनल कंपनियों या आयात-निर्यात से लाभ मिल सकता है। सुख सुविधाओं पर ज्यादा खर्च न करें। रिश्तों में अनावश्यक गोपनीयता बनाने की कोशिश न करें

धनु राशि

महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के योग हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक संबंध में मधुरता रहेगी। मित्रों और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि

नौकरी या कारोबार में नई कामयाबी मिलेगी। अधिकारियों से अच्छे संबंधों से प्रमोशन के योग बन रहे हैं। मनोरंजन से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि

आपका भाग्य करवट ले सकता है। अटक काम बनेंगे। उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों को सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। करियर में पिता या गुरु का मार्गदर्शन अवश्य लें।

मीन राशि

वाहन चलाते समय सतर्क रहें। अप्रत्याशित बदलाव आ सकता है। खर्च में भी इजाफा होने के योग हैं। जोखिम भरे निवेश या उधारी से बचें। पूजा पाठ का उत्तम फल मिलेगा।