राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026 : कर्क, धनु को हो सकता है धनलाभ, जानिए अन्य राशियों के लिए क्या लाए चंद्रदेव

Aaj Ka Rashifal 5 अक्टूबर 2026 : आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
• •
Oct 05, 2026
5 अक्टूबर का राशिफल
5 अक्टूबर का राशिफल- Image AI Grok

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: 5 अक्टूबर 2026 को सोमवार है, आश्विन माह कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज
रात 11:09 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र लग जाएगा। कर्क और धनु राशिवालों को आज धनलाभ के योग हैं। अन्य राशि के जातकों के लिए चंद्रदेव क्या लेकर आए हैं जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के 5 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi) में:

5 अक्टूबर का राशिफल

मेष

मैनेजमेंट से जुड़े कार्यों में जल्दी सफलता मिलेगी। आरोप प्रत्यारोपों का सामना करना पड़ सकता है। घर और वाहन सुख से जुड़े निर्णय लेने पर विचार विमर्श होगा।
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 5

वृषभ
सुख सुविधाओं और निजी संबंधों के साथ आनंद से भरा दिन रहने की संभावना है। व्यर्थ के विवादों से दूरी बनानी होगी। धन संबंधी मामलों में भाग्य का समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 8

मिथुन
भावुक होने पर शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा। यात्रा व्यवसाय में बढ़ोतरी में सहायक होगी। जोड़-तोड़ की अपेक्षा परिश्रम पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 1

कर्क
शानदार दिन हो सकता है। मन मुताबिक कार्य करने स्वतंत्रता मिलेगी। परिवार और कार्यों के बीच संतुलन बैठाने में सफल रहेंगे। आर्थिक मामलों में दूर दृष्टि रखनी होगी।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 2

सिंह
परिस्थितियों के अनुसार धीरज से फैसले लेने होंगे। परिवार से जुड़े भावनात्मक मुद्दे हावी रह सकते हैं। खर्चो पर नियंत्रण बनाएं। प्रेम संबंधों से सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 7

कन्या
व्यापार में सही रणनीति आगामी योजनाओं तक पहुंचाएगी। दूर दृष्टि का लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में भावुकता हावी रह सकती है। तकनीकी शिक्षा में एकाग्रता से सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: कॉपर
शुभ अंक: 3

तुला
व्यक्तिगत स्वतंत्रता के लिए जूझना पड़ सकता है। पूर्व निर्धारित योजनाओं में फेरबदल होने की संभावना रहेगी। पेरेंट्स के विचारों से सहमत होना मुश्किल लगेगा।
शुभ रंग: ग्रे कलर
शुभ अंक: 4

वृश्चिक
कार्यों पर भावनाएं हावी होने से थोड़ी परेशानी महसूस करेंगे। भाई बहनों से बातचीत में पारदर्शिता रखनी होगी। भूमि और भवन संबंधी सौदों में लाभ की उम्मीद रहेगी।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 5

धनु
मानसिक तनाव के साथ भावनात्मक संबंधों में भी तकरार रहने से कार्यों की गति धीमी पड़ सकती है। पारिवारिक सदस्यों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट
शुभ अंक: 1

मकर
प्रेम संबंधों में साथी को सीमाओं से आगे बढ़कर मदद करनी पड़ सकती है। अत्यधिक भावुकता से बचना होगा। शेयर मार्केट में पुराना निवेश लाभ दे सकता है।
शुभ रंग: पर्पल कलर
शुभ अंक: 6

कुंभ
सावधानी से कार्य करने होंगे। उच्च अधिकारियों या न्यायालय के सामने अपना पक्ष विनम्रता और दृढ़ता के साथ रखें। प्रेम संबंधों को समय देना होगा।
शुभ रंग: पीकॉक ब्ल्यू
शुभ अंक: 9

मीन
दिन के क्रियाकलाप विविधताओं से भरे हुए हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए नए कार्यक्रम गढ़ने में मददगार रहेगी। शिक्षा के प्रति जिम्मेदारी महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गोल्डन कलर
शुभ अंक: 3

Published on:
05 Oct 2026 12:01 am