राशिफल

राशिफल 14 जुलाई 2022: आज सावन के पहले दिन इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ!

  14 July 2022 Horoscope In Hindi: मिथुन राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। सिंह राशि वालों को अपने खर्चों के प्रति सावधान रहना होगा। मकर राशि वालों को अपनी धन संबंधी समस्या का समाधान मिलेगा।

2 min read
राशिफल 14 जुलाई 2022: आज सावन के पहले दिन इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ!

Aaj Ka Rashifal 14 July 2022: ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों में प्रत्येक का एक स्वामी ग्रह बताया गया है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों और हिंदू धर्म में पंचांग की गणना के आधार पर दैनिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज से भोलेनाथ को प्रिय सावन मास की शुरुआत हो रही है। तो अब आइए जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन...

मेष राशि (Aries)
किसी नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन अनुकूल है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है। पारिवारिक माहौल सुखमय रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

वृषभ राशि (Taurus)
आज के दिन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता के चलते थकान महसूस हो सकती है। ज्ञान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)
कार्यक्षेत्र में दिए गए फैसले लाभकारी साबित होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। रोजगार की तलाश में हैं तो आज के दिन कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer)
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलने से काम बनेंगे। कला और संगीत क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। मन शांत रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo)
खर्चे बढ़ने से थोड़ा तनाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। निवेश के समय सभी पहलुओं को अच्छी तरह जांच लें। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

कन्या राशि (Virgo)
कार्य क्षेत्र में रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं।

तुला राशि (Libra)
कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती है लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से समस्या सुलझ जाएगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चे बढ़ सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
किसी जरूरी काम में रुकावट आने से मन परेशान हो सकता है। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। नए व्यापार की शुरूआत के लिए आज का दिन अनुकूल है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius)
व्यापार वृद्धि के लिए किसी व्यक्ति की सलाह से परिवर्तन कर सकते हैं। जो लोग सॉफ्टवेयर या कंप्यूटर कंपनियों में कार्यरत हैं उनके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ होने वाला है। अपनी बुद्धि और कौशल के बल पर कार्य बनाएंगे।

मकर राशि (Capricorn)
रोजगार की तलाश में है तो आज सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। मन में उत्साह रहेगा। पैसों से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित विवाद का फैसला आपके पक्ष में होगा। कार्य समय पर पूरे होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में समय पर काम पूरे होने से सकारात्मकता बढ़ेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। खर्चे पढ़ने से मन परेशान हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मीन राशि (Pisces)
कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है आज के दिन किसी को भी उधार देने से बचें। काम के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं। लेन-देन करते समय सावधान रहें। व्यापारियों को कोई बड़ी डील साइन करने से पहले सभी पहलुओं पर सोचने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें: सावन में रुद्राभिषेक से मिलती है जीवन के सभी कष्टों और ग्रह दोषों से मुक्ति, जानिए विधि

Updated on:
14 Jul 2022 07:53 am
Published on:
14 Jul 2022 07:51 am
Also Read
View All