आज यानी 27 जनवरी शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा यह सोच रहे हैं तो उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर हम लाएं हैं आज का राशिफल (Horoscope Today)। दैनिक राशिफल (Daily Rashifal) में सितारों के आधार पर पं. व्यास बता रहे हैं कैसा बीतेगा आपका दिन।
तुला: आज का राशिफल के अनुसार 27 जनवरी को तुला राशि के व्यक्तियों को भविष्य की चिंता अधिक रहेगी। किसी की जमानत दे कर जोखिम न लें। आज का दिन निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। लेकिन विवाद न करें।पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।
वृश्चिक : आज का राशिफल 27 जनवरी के अनुसार नए कार्य की शुरुवात आपके लिए लाभप्रद रहेगी। आज आपका मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन अध्यात्म की तरफ मुड़ सकता है। आपके पास रोजगार नहीं है तो आपकी बेरोजगारी आज दूर हो सकती है। विरोधी परास्त होंगे। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।
धनु: धनु राशि के व्यक्तियों को 27 जनवरी को समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर देना चाहिए। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज के दिन विवाद न करें। फालतू खर्च हो सकता है। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।
मकर : आज का राशिफल के अनुसार मकर राशि वालों को अपनी आदतों को बदलने की जरूरत है और प्रयास करें कि जो भी फैसला लें उस पर कायम रहें । आज के दिन सन्तान से मतभेद हो सकता है। रूका हुआ धन मिलने की संभावना है। यात्रा से लाभ होगा।
कुम्भः आज का राशिफल के अनुसार पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि कुंभ राशि के व्यक्तियों को आज के दिन अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। इस दिन कुंभ राशि वालों को अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। हालांकि इस दिन कार्यस्थल में बदलाव भी संभव है। आज के दिन व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।
मीन: मीन राशिफल के अनुसार सोचे कार्य स्मय पर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज के दिन रचनात्मक कार्यों में रूचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। आज के दिन आप दान धर्म कर सकते हैं।