राशिफल

Rashifal 31 July 2025 : मेष से मीन तक, जुलाई के अंतिम दिन किसकी बदलेगी किस्मत, जानें अपनी भविष्यवाणी

Kal Ka Rashifal 31 July 2025 : जुलाई का आखिरी दिन कुछ राशियों के लिए धन और सौभाग्य लाएगा। आइए, पंडित चंदन श्याम नारायण व्यास से जानें मेष से मीन तक कल का राशिफल।

3 min read
Jul 30, 2025
Rashifal 31 July 2025

Kal Ka Rashifal 31 July 2025 : जुलाई का आखिरी दिन कई राशियों के लिए धन-लाभ और सौभाग्य लेकर आ रहा है वहीं कुछ को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कल के दिन कर्क राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर योजनाएं लाभप्रद रहेंगी, जबकि वृषभ राशि के जातकों को किसी के बहकावे में आकर अपने संबंध तोड़ने से बचना चाहिए। मिथुन राशि वालों के लिए नए भवन में जाने के योग बन रहे हैं। वहीं, सिंह राशि के लोगों को पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद का सामना करना पड़ सकता है। कन्या राशि वालों का प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास रह सकता है, जबकि तुला राशि की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भवन-भूमि के विवादों का अंत होगा। धनु राशि वालों को फैक्ट्री के प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से लाभ मिल सकता है। मकर राशि वालों के यात्रा के योग बन रहे हैं, जबकि मीन राशि वालों को जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है।

आइए, पंडित चंदन श्याम नारायण व्यास से जानते हैं कि इन सभी शुभ योगों और चेतावनियों के साथ, मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कल का दिन कैसा रहेगा।

ये भी पढ़ें

Tarot Horoscope 31 July 2025 : आज का टैरो, जानें आपकी राशि के लिए क्या लेकर आया है 31 जुलाई

कल का राशिफल मेष राशि (Kal Ka Rashifal Mesh Rashi)

समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंतजार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

कल का राशिफल वृषभ राशि (Kal Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

जो लोग दूसरों के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा।

कल का राशिफल मिथुन राशि (Kal Ka Rashifal Mithun Rashi)

जिन लोगों का सहयोग आपने किया था, आज वे ही आपसे मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं।

कल का राशिफल कर्क राशि (Cancer Horoscope Tomorrow)

अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

कल का राशिफल सिंह राशि (Leo Horoscope Tomorrow)

किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मनमुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

कन्या राशि का राशिफल (Virgo Horoscope Tomorrow)

सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

तुला राशि का कल का राशिफल (Libra Horoscope Tomorrow)

आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आए परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

कल का वृश्चिक राशिफल (Horoscope Tomorrow Scorpio)

अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आपके कार्यों की सराहना करते थे, वे आपका विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।

कल का धनु राशिफल (Horoscope Tomorrow Dhanu Rashi)

समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं, चमत्कारिक लाभ होगा।

मकर राशि का राशिफल (Horoscope Tomorrow Capricorn)

व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके, न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं।

कुंभ राशि कल का राशिफल (Aquarius Horoscope Tomorrow)

सेहत को नजरअंदाज न करें। अनावश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करनी पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

मीन राशि का राशिफल (Pisces Horoscope Tomorrow)

जल्दबाजी में किए फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

ज्योतिष: चंदन श्याम नारायण व्यास

ये भी पढ़ें

Monthly Tarot Card Prediction August : जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सावधान, अगस्त 2025 टैरो राशिफल

Also Read
View All

अगली खबर