राशिफल

Today Horoscope: मिथुन राशि को आज हो सकती है धन हानि, कर्क को होगा व्यवसाय में लाभ

बुधवार राशिफल (wednesday Rashifal) का संकेत है कि इस दिन कई राशियों को फायदा होगा तो कुछ को परेशानी होगा, आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल (Aaj Ka RAshifal ), इसे हम पेश कर रहे हैं कि उज्जैन के ज्योतिषी प. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर।

2 min read
Apr 25, 2023
aaj_ka_rashifal_latest_patrika.jpg
horoscope today latest

मेषः अपनी समझदारी से रूके कार्य पूरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।


वृषभ: कई दिनों से रूके कार्य पूरे होंगे। अपने व्यवहार को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य में रूचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद न करें।


मिथुन : अपने वाकचातुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।


कर्क : अपमानित होने से बेहतर है कि अपनी आदत सुधारें। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा।


सिंह : व्यववसाय में प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह वृद्धि होगी। सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। पीड़ा रहेगी। यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।


कन्या : किसी के बारे में ज्यादा सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी न करें, काम बिगड़ सकते हैं। अस्वस्थता रह सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। चोरी आदि से बचें। निवेश शुभ रहेगा।


तुला : क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जाएंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण बनेगा। यात्रा आदि से लाभ होगा। माता पिता के साथ सम्बन्ध अच्छे होंगे।


वृश्चिकः कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सबको साथ में ले कर चलें। आर्थिक संकट सम्भव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि से बचें। कुसंगति हानिकर रहेगी।


धनु: संतान के किए कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।


मकर: साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने का योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।


कुम्भ: सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जिद न करें परिजनो की बात मानें, लाभ होगा। घर की साफ-सफाई करने में समय बीतेगा । अकारण घर का वातावरण खराब न करें।


मीन : अनजान लोगों से सम्बन्ध स्थापित होंगे। जीवन शैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्त्रोत सामने आएंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा। व्यावसायिक नए अनुबंध होंगे।

Updated on:
26 Apr 2023 09:01 am
Published on:
25 Apr 2023 06:46 pm