इंदौर

भाई की गर्लफ्रेंड से करता था फोन पर बात, भाई ने कर दिया जानलेवा वार

पीछे से भाई के गले पर मारा चाकू, गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी....

2 min read
Mar 08, 2022
indore_crime.jpg

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने गर्लफ्रेंड की खातिर अपने ही भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। भाई ने भाई के गले पर पीछे से चाकू मारा और फरार हो गया। चाकू लगने से घायल हुए भाई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वो जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। घटना शहर की मीना पैलेस कॉलोनी की है।

भाई की गर्लफ्रेंड से फोन पर करता था बात
घटना शहर की मीना कॉलोनी की है जहां रहने वाले जीवन चरपट नाम के युवक पर उसकी ही बुआ के लड़के (भाई) सुंदर डाबर ने जानलेवा हमला कर दिया। सुंदर ने भाई जीवन के गले पर पीछे से चाकू से हमला किया और खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया। शुरुआती तफ्तीश में पुलिस को लव ट्राएंगल के बारे में जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि आरोपी सुंदर की एक गर्लफ्रेंड है जिससे उसके मामा का लड़का जीवन भी फोन पर बात करता था। दो दिन पहले आरोपी सुंदर ने जीवन को समझाया था कि उसकी गर्लफ्रेंड से फोन पर बात न करे।


नहीं माना तो कर दिया जानलेवा हमला
पीड़ित जीवन ने भाई सुंदर की बात नहीं मानी और उसकी गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करना बंद नहीं किया। इसी बात से नाराज सुंदर चाकू लेकर जीवन के पास पहुंचा और चाकू से पीछे से गले पर हमला कर दिया। खून से लथपथ हालत में जीवन मौके पर ही गिर गया जिसके बाद आरोपी सुंदर फरार हो गया। घायल जीवन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है।

Published on:
08 Mar 2022 07:36 pm