इंदौर

जनपद अध्यक्ष पर भाजपा और कांग्रेस घमासान

चल रही अंदरूनी लड़ाई, कांग्रेस में दावेदारों की फौज हुई खड़ी  

2 min read
Jul 24, 2022
जनपद अध्यक्ष पर भाजपा और कांग्रेस घमासान

इंदौर। इंदौर जनपद अध्यक्ष को लेकर घमासान मचा हुआ है। भाजपा और कांग्रेस के बीच में गोपनीय जंग चल रही है। हालांकि कांग्रेस के पास में 25 में से 13 सदस्य होकर बहुमत है तो अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार खम्ब ठोक रहे हैं। संख्या बल कमजोर होने के बावजूद भाजपा पूरी शिद्दत से जुटी हुई है।

त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में इंदौर ही नहीं पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अब असली परीक्षा की घड़ी अब है। 27 जुलाई को जनपद और 28 को जिला पंचायत के अध्यक्ष को लेकर चुनाव होना है। इसको लेकर दोनों राजनीतिक दल पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं। इंदौर की चार जनपदों में से सबसे रौचक चुनाव इंदौर जनपद में ही होने वाले हैं। बहुमत कांग्रेस का है जिसमें 25 में से 13 सदस्यों ने जीत हासिल की थी।

इस फेहरिस्त में अब कद्दावर नेता रामसिंह पारिया का नाम भी शामिल हो गया। उनके कांग्रेस में वापस आने के बाद एक नया बवाल शुरू हो गया। प्रदेश संगठन ने उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने का वादा किया है। उससे कांग्रेस में हलचल शुरू हुई जो खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। परिया के अलावा सुभाष चौधरी व सरला मंडलोई भी प्रबल दावेदार हैं।

राऊ विधायक जीतू पटवारी चाहते हैं कि चौधरी अध्यक्ष बने तो वरिष्ठ नेता प्रेमचंद गुड्डू मंडलोई को बनाना चाहते हैं। इधर, भाजपा ने भी कमर कस रखी है। वह प्रयास कर रही है कि कैसे भी करके अध्यक्ष पद पर उनका कŽजा हो जाए। रामस्वरूप गेहलोद और विश्वजीतसिंह सिसोदिया (कान्हा) अध्यक्ष के रूप में बड़े दावेदार हैं। हालांकि बहुमत नहीं होने पर दोनों की हालत पतली है।

नगर परिषदों में चल रही उठापटक
इंदौर की चार जनपदों को लेकर भाजपा और कांग्रेस में रस्साकशी चल रही है। उसके अलावा 8 नगर पंचायतों में राऊ और सांवेर को छोड़कर सभी जगहों पर जोरदार खींचतान चल रही है। दोनों ही राजनीतिक दल पार्षदों को साधने का प्रयास कर रहे हैं ताकि अध्यक्ष पद उनके खाते में पहुंच जाए। सबसे ज्यादा उठापटक महू और देपालपुर की नगर पंचायतों में चल रही है। कांग्रेस के पूर्व विधायक अंतरङ्क्षसह दरबार पूरी ताकत से लगे हुए हैं तो देपालपुर में कांग्रेस के हुए बुरे हाल पर पर्दा डालने के लिए विधायक विशाल पटेल भी भारी तोडफ़ोड़ कर रहे हैं।

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव, सौंपी जिम्मेदारी
राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत व जनपद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 29 जुलाई को जिला पंचायत में दो पदों का चुनाव होगा तो 27 जुलाई को जनपद में। ये चुनाव कौन कराएगा इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी व कले€क्टर मनीष सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन तो वे खुद कराएंगे। उनके सहयोगी सहायक पीठासीन अधिकारी अपर कलेक्टर राजेश राठौर व जिला पंचायत सहायक अधिकारी मधुरिका शु€क्ला रहेंगी।
इधर, जनपदों में भी ड्यूटी लगाई गई है। इंदौर जनपद का चुनाव एसडीओ विजय मंडलोई कराएंगे जिनके साथ सहायक तहसीलदार अनिल जैन व जनपद सीईओ जीएस प्रजापति होंगे। महू जनपद का चुनाव एसडीओ अक्षत जैन तो साथ में तहसीलदार अभिेषेक शर्मा व जनपद सीईओ हेमेंद्रसिंह चौहान, सांवेर जनपद में एसडीओ रविश श्रीवास्तव के साथ सहायक सहायक तपीश पांडे और जनपद सीईओ मुकेश जैन रहेंगे। देपालपुर जनपद के चुनाव एसडीओ रवि कुमार कराएंगे जिनके साथ सहायक तहसीलदार भास्कर गांचले व जनपद सीईओ राजू मेढ़ा होंगे।

Published on:
24 Jul 2022 11:24 am
Also Read
View All