इंदौर

हींग में हो रही है मिलावट, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली हींग

करीब 50 लाख रुपए कि मिलावटी हींग जब्त..आटे और मैदे की हो रही मिलावट

2 min read
Feb 05, 2022

इंदौर. क्या आप जो हींग खा रहे हैं वो कहीं मिलावटी तो नहीं है। ये सवाल इसलिए क्योंकि इंदौर शहर में मिलावटी हींग बनाने वाली एक बड़ी फैक्ट्री पकड़ाई है। फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में मिलावटी हींग जब्त की गई है जिसे आटा और मैदा मिलाकर बनाया गया था और जल्द ही मार्केट में भेजा जाना था। जब्त की गई मिलावटी हींग की कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। जिस हींग फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई है वो शहर के पालदा इलाके में संचालित हो रही थी।

करीब 50 लाख की मिलावटी हींग जब्त
पुलिस व खाद्य विभाग ने पालदा की फैक्ट्री पर बड़ी छापामार कार्रवाई की। फैक्ट्री में आटा, मैदा मिलाकर व ऑइल पॉलिश कर मिलावटी हींग बनाकर प्रदेशभर में सप्लाय की जा रही थी। डीसीपी निमिष अग्रवाल के मुताबिक पालदा हिम्मत नगर स्थित मां दुर्गा इंटरप्राइजेज फर्म में अमानक स्तर के मिलावटी एवं खुले हींग पेकिंग एवं भंडारण कर बेचने की सूचना मिली थी। इस पर खाद्य विभाग की टीम के साथ मौके पर कार्रवाई कर जांच की गई। यहां खुले खाद्य मसाले हींग में आटा व मैदा मिक्स एवं ऑइल पॉलिश कर हींग तैयार कर पैकिंग की जा रही है। बाद में इसे प्रदेश के कई शहरों में सप्लाय किया जा रहा था। करीब 50 लाख का सामान जब्त कर खाद्य विभाग ने सैंपल लिए है।


ऐसे कर रहा था मिलावट
आटे और मैदे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर उन्हें हींग के पानी में डाला जाता है। इसमें सल्फर युक्त केमिकल भी डाला जाता है। इससे हींग जैसी खुशबू तैयार हो जाती है। हाथ में लेने पर भी हींग जैसा ही अनुभव होता है। पूछताछ में पता चला, संचालक की पहले एमके ट्रेडर्स के नाम से फैक्ट्री थी। 2020 में छापा मारकर मिलावट करने का मामला पकड़ा तो उस पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई थी। बाद में उसने नाम बदलकर फिर से काम शुरू कर दिया। भंवरकुआं पुलिस कार्रवाई कर रही है।

देखें वीडियो- ठंडी रोटी देखकर 'ठनका' पारा

Published on:
05 Feb 2022 04:03 pm
Also Read
View All