24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

18 साल तक जेठ की जबरदस्ती झेलती रही महिला, फौजी पति बोला- चुप रहो..ये सब तो चलता है

महिला ने पति से जेठ की हरकतें बताईं तो पति ने पहले कहा बात करता हूं..फिर बोला- ये घर की बात है...चुप रहो..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 3 Feb 2022, 3:17 PM IST

woman.jpg

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां 18 साल तक जेठ की ज्यादती का शिकार होने वाली महिला ने जब फौजी पति के साथ अपना दर्द साझा किया तो उसे वो जबाव मिला जिसकी कल्पना उसने सपने में भी नहीं की थी। फौजी पति ने पत्नी का साथ देने की जगह ये कह दिया कि ये सब तो चलता है। पति के इस जवाब के बाद महिला पुलिस थाने पहुंची और जेठ के खिलाफ शारीरिक शोषण करने के साथ ही पति पर अपने भाई की तरफ ही बोलने का मामला दर्ज करा दिया। मामला शहर के थाटीपुर इलाके का है।

18 साल सहती रही जेठ की ज्यादती
थाटीपुर थाना इलाके में रहने वाली 37 वर्षीय वंदना (बदला हुआ नाम) की शादी जुलाई 2003 में ग्वालियर में एक फौजी से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही फौजी पति ड्यूटी की ड्यूटी बॉर्डर पर लग गई और वो ड्यूटी पर चला गया। इसके बाद जेठ ने उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की। वंदना (बदला हुआ नाम) ने जेठ की हरकत का विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया और उसके साथ ज्यादती की। शुरुआत में वंदना (बदला हुआ नाम) लोक लाज के डर से चुप रही लेकिन वक्त के साथ जेठ की ज्यादती बढ़ती गई और फिर रोजाना ही वो उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।

यह भी पढ़ें- प्यार के जाल में फंसाकर शादी की फिर पैसों के लिए पत्नी को बेच दिया

पति को बताया तो बोला- ये घर की बात, सब चलता है...
पीड़िता वंदना (बदला हुआ नाम) ने बताया कि जेठ की ज्यादती से तंग आकर उसने पति को जेठ की हरकतों के बारे में बताने का सोचा। एक बार छुट्टी पर जब फौजी पति घर आया तो उसने उसे जेठ की हरकतों के बारे में बताया तो पति ने बात करने की बात कही। वंदना (बदला हुआ नाम) को लगा कि अब शायद सब ठीक हो जाएगा। लेकिन पति के नौकरी पर जाते ही जेठ की ज्यादती फिर शुरु हो गई। बाद में फिर जब पति घर लौटा तो महिला ने उसे फिर से पूरी बात बताई जिस पर पति ने उससे कहा कि घर की बात है ये सब तो चलता है, चुप रहो।

यह भी पढ़ें-इश्क ने बर्बाद की 2 बच्चों की मां की जिंदगी, प्रेमी ने भी छोड़ा और पति ने भी


18 साल बाद हिम्मत जुटाकर की शिकायत
पति से मदद की आस टूटने के बाद पीड़ित महिला ने हिम्मत जुटाई और शादी के करीब 18 साल बाद जेठ की ज्यादती की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करा दी। पीड़िता ने फौजी पति पर भी जेठ की करतूत में रजामंदी देने की शिकायत की है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि जो जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

देखें वीडियो- सड़क पर दुल्हन का डांस VIRAL