24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इश्क ने बर्बाद की 2 बच्चों की मां की जिंदगी, प्रेमी ने भी छोड़ा और पति ने भी

शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया रेप...अब शादी से मुकरा..पति को प्रेमी का पता चला तो उसने भी तोड़ा रिश्ता...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 1 Feb 2022, 4:50 PM IST

jabalpur_woman.jpg

जबलपुर. शादी के बाद अवैध संबंध किस तरह से परिवार को बर्बाद कर देते हैं इसका ताजा उदाहरण जबलपुर में सामने आया। जहां दो बच्चों की एक मां को इश्क ने इस कदर बर्बाद कर दिया कि अब न तो वो अपने पति के साथ है और न ही प्रेमी उसे अपने साथ रख रहा है। आरोपी ने प्यार के जाल में फंसाकर महिला से शादी का वादा कर उसके साथ रेप किया और फिर उसे छोड़ दिया। महिला ने पति को प्रेमी व उसके साथ हुई रेप की घटना के बारे में बताया तो पति ने भी उसे तलाक दे दिया और अब महिला दोनों तरफ से साथ छूटने के बाद पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

शादी का झांसा देकर किया रेप
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। वो मोहल्ले में ही रहने वाले मोहम्मद शरीफ से मोहब्बत कर बैठी। आरोपी शरीफ ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया और निकाह करने का सपना दिखाकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने पुलिस में जो शिकायत की है उसके मुताबिक आरोपी शरीफ 11 दिसंबर 2021 को अपने साथ भोपाल ले गया था। जहां आरोपी ने उससे कहा कि वो उससे निकाह करेगा और फिर उसके साथ रेप किया। 10 दिन तक वो उसे भोपाल में अपने साथ रखने के दौरान हर दिन रेप करता रहा। बाद में 11 दिसंबर को आरोपी महिला को लेकर जबलपुर वापस लौट आया और शादी से इंकार करते हुए धमकाया।

यह भी पढ़ें- 50 साल का पति बनाता है अननेचुरल संबंध, थाने पहुंची 25 साल की पत्नी

पति को असलियत पता चली तो दिया तलाक
यहां जबलपुर में पत्नी के गायब होने के बाद पति ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन जब पत्नी वापस घर लौटी और पति को प्रेमी से मिले धोखे के बारे में बताया तो पति ने भी उसे साथ रखने से इंकार करते हुए तलाक दे दिया। जिसके बाद महिला पुलिस थाने पहुंची और आरोपी प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर केस डायरी भोपाल पहुंचाई है क्योंकि रेप की घटना महिला के साथ भोपाल में हुई है।

देखें वीडियो- ठंडी रोटी देख ठनका बदमाश का पारा, चाकू लेकर मारने दौड़ा