24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्यार के जाल में फंसाकर शादी की फिर पैसों के लिए पत्नी को बेच दिया

लव...शादी और फरेब..पति ने पहले देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की नहीं मानी तो बेच दिया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्योपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 2 Feb 2022, 5:11 PM IST

wife.jpg

,,

श्योपुर. मध्यप्रदेश के श्योपुर में प्यार..शादी और फरेब का हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले तो अपनी भाभी की बहन को प्यार के जाल में फंसाया फिर शादी की और फिर उसके बाद देह व्यापार के धंधे में ढ़केलने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब पत्नी नहीं मानी और विरोध किया तो उसे राजस्थान के जयपुर के रहने वाले एक शख्स को बेच दिया। किसी तरह दो महीने बाद जयपुर से भागकर पत्नी वापस श्योपुर पहुंची और अब पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


भाभी की बहन को प्यार के जाल में फंसाया
पति के द्वारा बेचे जाने की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता कंचन (बदला हुआ नाम) ने बताया कि डोंगरपुर गांव में उसकी बहन की शादी हुई है। बहन का देवर सतीश याटव अक्सर उसके घर आया जाया करती था। वो भी बहन से मिलने के लिए उसके ससुराल जाती थी जिसके कारण सतीश और उसके बीच नजदीकियां बढ़ गईं। कंचन को प्यार के जाल में फंसाने के बाद सतीश ने उसे करीब 9 महीनों तक साथ रखा और फिर दोनों के परिजन ने उनकी शादी करा दी।

यह भी पढ़ें- इश्क ने बर्बाद की 2 बच्चों की मां की जिंदगी, प्रेमी ने भी छोड़ा और पति ने भी

शादी के बाद दिखाया असली रंग
पीड़िता कंचन (बदला हुआ नाम) ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद तक सब ठीक रहा लेकिन बाद में सतीश उसके साथ मारपीट करने लगा। तभी पति सतीश ने उस पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाया, मारपीट की लेकिन जब वो नहीं मानी तो उसे जयपुर के रहने वाले सोनेराम नाम के शख्स के पास बेच दिया। कंचन ने बताया कि वो समझ चुकी थी कि अब दलदल से निकलने के लिए उसे सोनेराम का विश्वास जीतना होगा। वो दो महीने तक सोनेराम के साथ रही और उसका विश्वास जीता। दो दिन पहले वो मौका पाकर जयपुर से भागकर शिवपुरी आ गई और अपने घर जाकर माता-पिता को पति की हरकत के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें- 50 साल का पति बनाता है अननेचुरल संबंध, थाने पहुंची 25 साल की पत्नी

पति दे रहा धमकी
पीड़िता का ये भी कहना है कि अब पति सतीश धमकी दे रहा है कि अगर वो सोनेराम के पास वापस नहीं गई तो वो उसके जीजा यानि अपने भाई और उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा। पति ने ये भी शर्त रखी है कि अगर सोनेराम के नहीं जाना तो देह व्यापार करना होगा। पीड़िता ने एसपी ऑफिस में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

देखें वीडियो- छेड़छाड़ करने वाले युवक को महिलाओं ने बीच सड़क पर जमकर पीटा