युवती की सहेली का भाई है आरोपी..करीब दो साल तक ब्लैकमेल कर कई बार किया रेप..
इंदौर. इंदौर में एक युवक ने पहले तो अपनी बहन के साथ रेप किया और फिर जबरदस्ती उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। लड़की की मांग में सिंदूर भरते हुए आरोपी ने लड़की के कुछ फोटो भी खींचे जिनके जरिए वो उसे ब्लैकमेल करता रहा। अब जब युवती के परिजन ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया तो आरोपी ने लड़की के मंगेतर को फोटो भेज दिए जिन्हें देखने के बाद शादी टूट गई। हिम्मत जुटाकर अब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पहले रेप किया फिर भरी मांग
मामला इंदौर शहर के भंवरकुआ इलाके का है। जहां रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती भावना (बदला हुआ नाम) ने अपने साथ रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता भावना ने बताया कि करीब दो साल पहले जब वो 11वीं क्लास में पढ़ती थी तभी उसकी सहेली के भाई कुणाल से उसकी पहचान हुई थी। 21 दिसंबर 2020 को कुणा उसके घर में जबरदस्ती घर में घुस आया और उसके साथ रेप किया। रेप करने के बाद कुणाल ने उसकी मांग में सिंदूर भरा और कुछ तस्वीरें ले लीं। इन्हीं तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर वो कई बार उसके साथ रेप करता रहा। कुणाल की ज्यादती से परेशान भावना ने एक दिन ये बात अपने माता-पिता को बताई। माता-पिता ने लोक लाज के डर से कुणाल को बुलाया और समझाकर बेटी से दूर रहने के लिए कहा।
शादी पक्की हुई तो मंगेतर को भेजीं तस्वीरें
कुणाल की हरकतों के बारे में पता चलने के बाद भावना (बदला हुआ नाम) के माता-पिता ने उसकी शादी बाणगंगा इलाके में रहने वाले युवक से तय कर दी। लेकिन जब इस बात का पता कुणाल को चला तो उसने मांग भरते वक्त खींची तस्वीरें भावना के मंगेतर को भेज दीं। जिन्हें देखकर उसने रिश्ता तोड़ दिया। रिश्ता टूटने के बाद भावना ने हिम्मत जुटाई और आरोपी कुणाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी कुणाल को गिरफ्तार कर लिया है।
देखें वीडियो- किले से गिरा युवक पेड़ पर अटका, रात में रेस्क्यू कर पुलिस ने निकाला