
इंदौर. इंदौर में ढाबे की आड़ में चलाए जा रहे एक बड़े देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने ढाबे को घेरकर जब छापेमारी की तो पुलिस भी यहां का नजारा देखकर हैरान रह गई। ढाबे के पीछे छोटे-छोटे गुप्त कमरे बनाए गए थे, जिनमें देह व्यापार होता था। मौके से 8 लड़कियों और 7 लड़कों को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पहले भी इस ढाबे पर छापेमारी की थी लेकिन तब पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था।
गुप्त कमरों का घंटे के हिसाब से करता था वसूली
पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के पालिया इलाके राजपुताना ढाबे पर देह व्यापार चल रहा है। ढाबे के खिलाफ पुलिस को पहले भी सूचनाएं मिली थीं लेकिन इस बार पता चला कि ढाबे के पीछे गुप्त कमरे में बने हुए हैं जिनमें गंदा काम होता है। इस सूचना पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से पहले तो ढाबे की घेराबंदी की और फिर जब ढाबे पर छापा मारा तो पीछे बने कमरों को देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस को पता चला है कि ढाबा संचालक इन कमरों का घंटे के हिसाब से किराया वसूलता था।
7 लड़के और 8 लड़कियां पकड़ाए
पुलिस ने ढाबे की आड़ में चल रहे देह व्यापार के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए मौके से 8 लड़कियों और 7 लड़कों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है जिनमें ढाबे का संचालक भी शामिल है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवक-युवतियों से पूछताछ में जुटी हुई है। शुरुआती तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि ढाबे पर लंबे समय से अनैतिक काम हो रहा था। ढाबा मालिक ने केबिन के पीछे से एक रास्ता बनवा रखा था और सीसीटीवी भी लगाए हुए थे जिसके कारण वो पुलिस के पहुंचने से पहले ही गुप्त कमरों से लड़के-लड़कियों को भगा देता था।
देखें वीडियो- बाघ का शिकार करने यहीं आते थे भोपाल के नवाब
Published on:
01 Mar 2022 05:41 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
