इंदौर

घर से जलते हुए भागकर सडक़ पर आ गई युवती, देखते ही सहम गए लोग

- मकान मालिक पक्ष पर जलाने का आरोप- मकान को लेकर चल रहा है विवाद
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Aug 2019, 10:04 AM IST
indore
घर से जलते हुए भागकर सडक़ पर आ गई युवती, देखते ही सहम गए लोग

इंदौर. नंदलालपुरा में घर से जलते हुए युवती के सडक़ पर आने से हडक़ंप मच गया। परिजन ने आग बुझाकर युवती को अस्पताल पहुंचाया। मकान मालिक पक्ष पर उसे जलाने का आरोप है। युवती पर जलते हुए सडक़ पर देख लोगों के होश उड़ गए।

सोमवार शाम 5.30 बजे नंदलालपुरा मेनरोड पर एक मकान से ममता चौहान (22) जलती हुई सडक़ पर आ गई। यह दृश्य जिसने भी देखा सहम गया। थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक भी थम गया। घर से बाहर आए मां व भाई ने आग बुझाई और ममता को एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है। ममता की मां ने मकान मालिक जायसवाल परिवार के सदस्य पर जलाने का आरोप लगाया है।

मकान को लेकर चल रहा है विवाद

मां के मुताबिक, मकान को लेकर उनका मालिक से विवाद चल रहा है। मकान की ऊपर मंजिल में रहने वाले मकान मालिक के परिवार के किसी सदस्य ने युवती पर कुछ पदार्थ फेंकने के बाद आग लगा दी। सूचना पर एमजी रोड पुलिस भी मौके पर पहुंची।

टीआई राजेंद्र चतुर्वेदी ने बताया, युवती जब झुलसी उस दौरान परिवार के लोग घर में ही थे। युवती के अभी बयान नहीं हो पाए है। किराएदार व मकान मालिक पक्ष के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। पहले भी परिवार की महिला ने मकान मालिक पक्ष पर गंभीर आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस ने जांच में उसे खारिज कर दिया था। युवती के बयान के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

Published on: