23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : पुलिस अधीक्षक की गाड़ी से निकला सांप, मची अफरा-तफरी

कर्मचारियों ने लोगों की सहायता से सांप को काबू कर थैली में भरा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 19 Aug 2019, 1:25 PM IST

indore sp

पुलिस अधीक्षक की गाड़ी से निकला सांप, मची अफरा-तफरी


इंदौर. सोमवार को शहर के पुलिस अधीक्षक की गाड़ी में सांप घुस गया। सडक़ से होता हुआ सांप बोनट तक जा पहुंचा इससे कार्यालय के आसपास अफरा-तफरी मच गई।
दरअसल कलेक्टर कार्यालय के पीछे बने सेटेलाइट भवन की दूसरी मंजिल पर पश्चिम क्षेत्र के एसपी अवधेश गोस्वामी का कार्यालय है। कार्यालय के गेट के सामने शिव मंदिर के पास एसपी की गाड़ी रोज खड़ी रहती है। लोगों को गाड़ी में सांप दिखाई दिया तो अफरा-तफरी मच गई। यहां तैनात पुलिसकर्मी ने बोनट खोला तो सांप इंजन पर था। देखते ही देखते लोगों की भीड़ कार्यालय के सामने जमा हो गई। यहां के लोगों के मुताबिक यह सांप अक्सर यहां दिखाई देता है। मौके पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने सांप को गाड़ी से निकालकर थैली में भर लिया। कार्यालय के बाहर अन्य कई सरकारी कार्यालय भी है। इस वजह से दिनभर लोगों की भीड़ यहां रहती है गनीमत रही कि सांप ने किसी को कांटा नहीं।