पुलिस ने कॉलेज छात्रा को होटल में तीन दिन बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप में जयपुर के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने छात्रा से रेप के बाद न्यूड फोटो लड़की के पिता को भेज दिये थे।
इंदौर. मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर के भंवरकुआं थाना इलाके में स्थित एक होटल में छात्रा से रेप और किडनैपिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने कॉलेज छात्रा को होटल में तीन दिन बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप में जयपुर के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने छात्रा के साथ रेप करने के बाद उसके न्यूड फोटो लड़की के पिता को भेज दिये थे।
मामले को लेकर भंवरकुआं थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया का कहना है कि, युवती की शिकायत पर जयपुर शहर के वैशाली नगर में रहने वाले आरोपी गौरव गुलचारिया के खिलाफ दुष्कर्म और एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता द्वारा पुलिस में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, वह भंवरकुआं के होस्टल में रहकर कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। एक मैसेजिंग एप के जरिये दोनों में दोस्ती हुई थी। लड़के ने 3-4 माह सामान्य बातचीत की।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
इसके बाद वह फोन पर अश्लील बातें करने लगा। 11 मार्च को वह इंदौर आ गया। इलाके की ओयो होटल 105 इमरलैंड का कमरा बुक किया। यहां तीन दिन बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने युवती के कई न्यूड फोटो और वीडियो भी बना लिए। लड़की जब घर पहुंची तो उसका बदला हुआ व्यवहार देखकर परिजन को शक हुआ। पिता ने पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। पिता ने जब लड़के से बात की तो वह धमकाने लगा। उसने पिता को बेटी के नग्न फोटो और वीडियो भेज दिए। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खाट पर शव लादकर कई किमी पैदल चलीं महिलाएं, देखें वीडियो