इंदौर

Indore News: दो दिन तक घर नहीं जाएंगे कांग्रेसी, जाने वालों पर होगी कार्रवाई

Indore Congress: इंदौर में कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पदाधिकारियों को अनुशासन, जनहित और भाजपा के खिलाफ रणनीति का प्रशिक्षण मिलेगा।
2 min read
Aug 21, 2026
indore congress training camp organization strengthening
Indore Congress Training Camp: कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू (फोटो सोर्स- ANI)

Indore Congress Training Camp: कांग्रेस अपने कमजोर संगठन को मजबूत करने में लगी है। इंदौर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस के पदाधिकारियो का दो दिनी प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को एमआर-10 स्थित निर्वाणा गार्डन में शुरू हुआ। सबसे पहले पदाधिकारियों का पंजीयन किया गया जो कि सुबह 9.30 बजे से शुरू हुआ। शिविर में शामिल होने वाले पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच जाकर काम करने की जहां सीख मिलेगी, वहीं दो दिन तक घर नहीं जाने दिया जाएगा। शिविर में हर दिन दो सत्रो में बात की जाएगी और संगठन को तैयार करने के बारे में विचार-विमर्श होगा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ आयोजन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े के नेतृत्व में आयोजित हो रहे शिविर में इंदौर शहर व ग्रामीण के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल व वार्ड अध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्तागण, संगठन मंत्री व प्रदेश के प्रतिनिधि सभी को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर पूरी व्यवस्था प्रशिक्षण की भोपाल की टीम देख रही है। स्थानीय शहर कांग्रेस के लोग इस कार्यक्रम में अपना सहयोग दे रहे हैं। इंदौर में ऐसा शिविर बहुत समय पूर्व लगा था। अलग-अलग सत्र में प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी पदाधिकारियों को संगठन मजबूती का पाठ पढ़ाएंगे। साथ ही बताएंगे कि अनुशासन में कैसे रहना है। भाजपा के खिलाफ कैसे लड़ना है। जनहित के मुद्दों को कैसे उठाना है। कांग्रेस की बात जनता तक कैसे पहुंचाना है।

घर जाने वालों पर होगी कार्रवाई

अध्यक्ष चौकसे और जिलाध्यक्ष वानखेड़े ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने वाले पदाधिकारियो को दो दिन तक घर छोड़कर शिविर स्थल पर ही रहना होगा। जो शिविर से घर जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। शिविर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी, राष्ट्रीय सचिव उषा नायडू सहित सभी वरिष्ठ नेता भाग लेगे। शिविर के आज पहले दिन सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक रजिस्ट्रेशन किया गया। सुबह 11 बजे से राष्ट्रीय गीत व महापुरुषों के चित्रो पर माल्यार्पण हुआ। इसके बाद संगठन मजबूती का सत्र शुरू हुआ जो कि दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा। फिर 2.30 बजे तक भोजन अवकाश रहेगा। उसके बाद दूसरा सत्र 2.30 बजे से शाम को 7.30 बजे तक चलेगा। फिर 7.30 से 8.30 बजे तक रात्रि भोजन होगा। इसके बाद रात 8.30 से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगे।

Updated on:
21 Aug 2026 01:26 pm
Published on:
21 Aug 2026 01:26 pm