इंदौर

इंदौर में Influencer का ‘रील वाला स्टंट’ पड़ा भारी, गाड़ियों के आगे लेटकर कराया फोटोशूट

Indore Traffic Rules Violation- इंदौर के विजय नगर चौराहे पर ट्रैफिक नियमों को तोड़ने का मामला सामने आया, एक मॉडल फोटो शूट के लिए जेब्रा क्रासिंग पर ही लेट गई...।
2 min read
Aug 22, 2026
prakriti Gaur viral video
prakriti Gaur viral video- इंदौर के विजय नगर चौराहे पर इस युवती का फोटो शूट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने लिया एक्शन।

Indore Influencer Viral Video- इंदौर शहर जिस तेजी से बढ़ रहा है, उस तेजी से वहां युवाओं में रील्स बनाने का खुमार भी बढ़ रहा है। इससे पहले कई बार ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए युवा स्टंट करते नजर आए हैं, युवतियां बीच चौराहे पर रील्स बनाने के लिए नाचती नजर आई हैं। पहले माफी मांगने पर पुलिस छोड़ देती थी, लेकिन इस बार पुलिस एक्शन के मूड में हैं।

ताजा मामला इंदौर के विजय नगर चौराहे का है, जहां एक एन्फ्लुएंसर मॉडल युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवती ट्रैफिक रुकते ही जेब्रा क्रॉसिंग पर आती है और लेट जाती है। वहां खड़े लोग अचानक युवती को जमीन पर लेटा देख हैरान हो जाते हैं। थोड़ी देर में उन्हें समझ आता है कि जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटने वाली इस युवती का फोटो शूट चल रहा है। दूर खड़ा एक कैमरामैन विभिन्न मुद्राओं में फोटो खींच रहा है। युवती के फोटो शूट के कारण कुछ देर के लिए यातायात पर भी प्रभाव पड़ा है। वीडियो वायरल होने के बाद इंदौर की ट्रैफिक पुलिस सख्ती के मूड में है। उन्होंने मामले को संज्ञान में ले लिया है। क्राइम ब्रांच और यातायात पुलिस दोनों ही मामले की जांच में जुट गए हैं।

वीडियो फुटेज के आधार पर पता चला है कि प्रकृति गौर नाम की यह युवती मॉडल और एक इन्फ्लुएंसर है। बताया जा रहा है कि आठ हजार फालोअर्स उसके सोशल मीडिया पर है और वो अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा कर रही है।

क्राइम ब्रांच के पास पहुंचा वीडियो

इंदौर की क्राइम ब्रांच के ACP राजेश दंडोतिया ने इस मामले की जांच करने को कहा है। दंडोतिया ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि इस तरह से वीडियो बनाना उचित नहीं है और यातायात नियमों का उल्लंघन तोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

क्राइम ब्रांच ने ट्रैफिक पुलिस को सौंपा वीडियो

इधर, वीडियो वायरल होने के बाद इंदौर की क्राइम ब्रांच ने यह वीडियो ट्रैफिक पुलिस को सौंप दिया है। ट्रैफिक के एसीपी विक्रम रघुवंशी के मुताबिक जो वीडिय वायरल हो रहा है, उसमें ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने संज्ञान ले लिया है। वीडियो को क्राइम ब्रांच ने उपलब्ध कराया है और जांच की जा रही है। पहचान करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। क्योंकि फोटो और वीडियो शूट के लिए यातायात को बाधित नहीं किया जा सकता। यह नियम के खिलाफ है।

Updated on:
22 Aug 2026 05:08 pm
Published on:
22 Aug 2026 05:05 pm