Wetland City Indore: दुनिया के 31 वेटलैंड सिटी में शामिल हुआ एमपी का इंदौर, पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर दी बधाई...
Wetland City Indore: स्वच्छ शहर इंदौर के नाम एक और उपलब्ध जुड़ गई। विश्व पर्यावरण पटल पर इंदौर प्रमुखता से उभरा है। इंदौर को वेटलैंड सिटी का दर्जा मिल गया है। विश्व के 31 शहरों में से भारत के इंदौर के साथ ही उदयपुर को भी वेटलैंड सिटी का तमगा मिला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का ताज मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंदौर को बधाई दी है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस उपलब्ध को गौरव का क्षण बताया।
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था रामसर कन्वेंशन द्वारा 31 वेटलैंड शहरों की सूची जारी की गई है। इसमें उन शहरों को वेटलैंड सिटी का दर्जा दिया गया, जो अपने वेटलैंड्स संरक्षण के साथ-साथ शहरी विकास में भी उत्कृष्ट योगदान देते हैं। इंदौर को तमगा मिलने से न केवल पर्यावरण से जुड़े काम होंगे, तालाब संरक्षण को लेकर भी काम हो सकेंगे।
पर्यावरण की दृष्टि से इंदौर स्वच्छतम् शहरों में से एक तो है ही, साथ में देश का पहला वेटलैंड शहर होने का गौरव भी, योंकि औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित इंदौर पर्यावरण के क्षेत्र में भी संतुलन बनाए हुए है। यहां जीव-जंतुओं के रहने की अनुकूल स्थिति है, साथ ही जैव विविधता के लिए अनुकूलता है। वहीं सिरपुर और यशवंत सागर को रामसर साइट पूर्व में ही घोषित किया जा चुका है। यहां झीलों के संरक्षण, पर्यावरण सुधार और पक्षियों के लिए आदर्श आवास की स्थिति विकसित है।
अब तक तालाबों को ही वेटलैंड का दर्जा दिया जाता रहा है, पहली बार पूरे शहर को वेटलैंड का दर्जा दिया गया है। देश में रामसर द्वारा पहली बार दो शहरों को एक साथ वेटलैंड शहर के रूप में मान्यता दी है।
पर्यावरण मंत्रालय ने 2023 में वेटलैंड सिटी का प्रस्ताव भेजा था। पिछले साल सिरपुर तालाब आईं रामसर कन्वेंशन ऑन वेटलैंड की जनरल सेक्रेटरी मुसुंदा मुंबा इंदौर को वेटलैंड सिटी का तमगा मिलने का इशारा कर गईं थीं।
अर्जेंटीना के ट्रेलेव, बेल्जियम के मेचेलेन, बोत्सवाना के कसाने- कज़ुगुला, शाकावे, वाल्डिविया चिली, चोंगमिंग चीन, डाली, फूजौ, हांग्जो, जिउजियांग, ल्हासा, सूजौ, वेनझोउ, यूयांग, फ्रांस के एम्बेविल, आल्र्स, हैम्पिग्नी, ईरान के बाबोल, बंदर किआशर, गैंडोमन, नागोया जापान, मोरक्को के मेहद्या, फिलीपींस के बलांगा, पॉज़्नान पोलैंड, गिम्हे कोरिया, मुंगयोंग, नोवी साद सर्बिया, जिनेवा व जिम्बाबवे के विक्टोरिया फॉल्स।
पीएम ने कहा - इंदौर और उदयपुर को बधाई…
यह मान्यता सतत् विकास, प्रकृति और शहरी विकास के बीच सामंजस्य स्थापित करने के प्रति हमारी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह उपलब्ध हर किसी को हमारे देशभर में हरित, स्वच्छ और अधिक पर्यावरण-अनुकूल शहरी स्थान बनाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करें।