जबलपुर

महिलाओं को चाहिए सम्मान तो खुद को साबित करना होगा – परांजपे

नए भारत मंथन में कैसे हो महिलाओ की भागीदारी विषय पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रश्नमंच प्रतियोगिता सम्पन्न

2 min read
Sep 02, 2017
bjp president, bjp party, Narendra Modi, Bharatiya Janata Party mahila morcha fulfill the PM narendra modi dreams

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नया भारत मंथन कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे है इसी तारतम्य में भाजपा महिला मोर्चा महानगर द्वारा महिलाओ एवं छात्राओं के लिए प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन विक्रमादित्य कॉलेज विजय नगर में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अश्वनी परांजपे राजवाड़े ने कहा आज वक्त आ गया है खुद को साबित करने का। दुनिआ को बता दो भारत देश की नारी आज भी सब पर भरी है। अपने कामों से, अपनी संस्कृति से और अपने व्यव्हार से।

READ MUST- son cut the Mother liver मां का कलेजा काटा, फिर किया ये, जानें रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात का सच
कार्यक्रम के संदर्भ में भाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष अलका गर्ग ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2022 तक नया भारत बनाने का जो सपना देखा है और इसके लिए संकल्प से सिद्धि का नारा दिया है उसमे महिलाओ की भागीदारी कैसे हो और किस तरह हम नए भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकते है इन विषयों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

READ ALSO- pitru paksha 2017 इस पक्षी में बस्ती हैं पितरों की आत्माएं, पी थीं अमृत की बूंदें
प्रश्नमंच प्रतियोगिता में 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया जिसमे विजयी छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के आधार पर पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थी।

READ also-

Published on:
02 Sept 2017 03:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर