जबलपुर

एमपी में रिश्वत लेते पकड़ाते ही लटक गया बाबू का चेहरा, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

mp news: मेडिकल लीव अप्रूव करने के बदले फरियादी से रिश्वत ले रहा था नगर निगम का बाबू।

less than 1 minute read
Feb 28, 2026
lokayukta caught nagar nigam babu taking bribe rs 3000

mp news: मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले का है जहां लोकायुक्त की टीम ने नगर निगम की स्थापना शाखा में पदस्थ बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है।

ये भी पढ़ें

एमपी में लेखापाल ने रिश्वत में मांगा 54 हजार का मोबाइल, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

मेडिकल लीव स्वीकृत करने के बदले मांगी रिश्वत

जबलपुर नगर निगम की स्थापना शाखा में पदस्थ बाबू राकेश शर्मा ने फरियादी पी. रामा राव से उसकी मेडिकल लीव स्वीकृत करने के एवज में 3000 रुपये रिश्वत की मांगी थी। फरियादी पी. रामा राव के मुताबिक वो नगर निगम में सफाई कर्मी है और दिनांक 19-01-2026 से 18-02-26 तक मेडिकल लीव पर था। जब वो मेडिकल लीव अप्रूव कराने के लिए बाबू राकेश शर्मा के पास पहुंचा तो उन्होंने रिश्वत की मांग की।

लोकायुक्त ने रंगेहाथों बाबू को पकड़ा

बाबू राकेश शर्मा के द्वारा रिश्वत मांगने पर फरियादी पी. रामा राव ने 27 फरवरी को जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। लोकायुक्त ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर शनिवार 28 फरवरी को रिश्वत के तीन हजार रुपये देने के लिए फरियादी को रिश्वतखोर बाबू के पास भेजा। रिश्वत की रकम देने के लिए बाबू राकेश शर्मा ने फरियादी पी. रामा राव को तीन पत्ती चौक पर पेट्रोल पंप के पास बुलाया था। यहां पर जैसे ही रिश्वतखोर बाबू राकेश शर्मा ने रिश्वत के पैसे लिए तो सादे कपड़ों में मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों धरदबोचा। लोकायुक्त टीम के द्वारा रंगेहाथों पकड़ाने के बाद बाबू राकेश शर्मा का चेहरा लटक गया और वो कार्रवाई के दौरान मुंह लटकाए बैठा रहा।

ये भी पढ़ें

बेटे की शादी की रस्म कर रही मां की थमी सांसें, बीपी की दवा लेना भूल गई थीं

Updated on:
28 Feb 2026 05:20 pm
Published on:
28 Feb 2026 04:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर