जबलपुर

शादीशुदा 21 साल की लड़की पर आया दिल, पति के सामने ही किया ये गंदा काम

पति से अलग कराया, किया दैहिक शोषण फिर छोड़कर चला गया

2 min read
Mar 01, 2018
wife intimate with boyfriend in bedroom, wife cheat

जबलपुर। कहते हैं प्यार अंधा होता है, और जिसे हो जाए उसे इसके सिवाए न तो कुछ दिखाई देता है और न ही कुछ दिखाई देता है। ऐसे में कई बार अंजाम बहुत बुरा होता है जो जीवन को बर्बाद कर देता है। कुछ ऐसा ही हुआ है शहर की एक २१ साल की शादीशुदा लड़की के साथ। जो पति को छोड़ एक युवक के प्यार में इतनी पागल हो गई कि उसने बिना सोचे समझे ससुराल छोड़ दिया। वह प्रेमी के साथ रहने लगी। इस बीच दोनों के बीच शारिरिक संबंध भी बने, प्रेमी ने शादी का वादा जो किया था। अंतत: प्रेमी का उससे मन भर गया और वह भी उसे छोड़कर चला गया। अब लड़की को पछतावा हुआ और उसने प्रेमी के खिलाफ थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

यह है मामला
एक महिला को बातों के जाल में फंसाकर एक युवक ने उसे उसके पति से अलग कराया। इसके बाद आरोपित ने उसका दैहिक शोषण किया और फिर चंपत हो गया। महिला ने मंगलवार को अधारताल थाने एफआईआर कराई। अधारताल पुलिस ने बताया २१ वर्षीय महिला का विवाह वर्ष २०१४ में हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। चार माह पूर्व महिला की मुलाकात जावेद इकबाल से हुई। जावेद ने शादी का झांसा देकर कई बार उससे शारीरिक सम्बंध बनाए।

श्रीदेवी जैसे इन बड़े लोगों की हुई मौत, ऐसे उठेगा रहस्य से पर्दा

महिला को जावेद ने कहा कि वह पति को छोड़ देगी, तो वह उससे विवाह करेगा। एक हफ्ते पूर्व महिला पति को छोड़कर जावेद के पास चली गई। जावेद ने अधारताल के एक मकान में महिला को रखा और वहां भी उसका शरीरिक शोषण किया। मंगलवार को जावेद घर से निकला, लेकिन नहीं लौटा। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

देवर कर रहा था दुराचार- देवर द्वारा भाभी से दुराचार करने का मामला भी प्रकाश में आया है। मामले में घमापुर पुलिस ने आरोपित देवर पर प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार चाकू की नोंक पर पहले तो देवर ने भाभी से दुराचार किया और फिर ब्लेकमेल कर आए दिन शारीरिक सम्बंध बनाने लगा।

Published on:
01 Mar 2018 10:50 am
Also Read
View All