गुंजन कला सदन के तत्वावधान में २५वां रसरंग महोत्सव मनाया जा रहा है। शहीद स्मारक गोलबाजार में गुरुवार शाम ६.३० बजे होलिका दहन होगा। इसके पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें पुरुष-महिलाएं सभी को मुकुट माला पहनाकर दूल्हा का स्वरूप दिया जाता है। कत्थक नृत्य की प्रस्तुति के बीच ब्रज की होली होगी। आयोजन समिति के हिमांशु तिवारी, अभय पचौरी, विक्की सोनी, नितिन भाटिया, मनोरमा तिवारी, इंदिरा पाठक, कौशिल्या गोंटिया ने बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की।