6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर में धनतेरस पर लुटेरों ने मनाई दिवाली, सुबह-सुबह लूट ले गए लाखों का सोना

Jabalpur Loot : जबलपुर के सिहोरा में सुबह-सुबह सनसनीखेज वारदात, तलवार की नोक पर ज्वेलर्स शॉप संचालक से लूटा सात लाख का सोना लूटा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 6 Nov 2026, 12:33 PM IST

gold loot

सांकेतिक इमेज (सोर्स- AI)

Jabalpur Loot : जबलपुर में सराफा व्यापारी बदमाशों के निशाने पर हैं। यहां 28 अक्टूबर को 3 कारोबारियों से 59 लाख रुपए के आभूषण और नकद रकम लूटी गई थी। इस वारदात की चर्चा थमी ही नहीं थी कि एक और सराफा व्यापारी से लाखों की लूट की घटना हो गई। जबलपुर में धनतेरस पर लुटेरों ने दिवाली मना ली। वे लाखों का सोना लूट ले गए। सिहोरा में 6 नवंबर को सुबह सुबह यह वारदात हुई। कुछ लुटेरों ने तलवार की नोक पर ज्वेलर्स शॉप संचालक को धमकाया और सोने के आभूषण लूटकर भाग गए। सराफा कारोबारी से सरेआम दिनदहाड़े लूट की इस घटना से बाजार में दहशत फैल गई। वारदात से दिवाली महोत्सव पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। विशेषकर सराफा कारोबारियों में डर बैठ गया है। इधर लूट की वारदात के बाद पुलिस ने घेराबंदी की है। अधिकारियों ने जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का दावा किया है।

सिहोरा में शुक्रवार सुबह यह सनसनीखेज वारदात हुई। यहां कुछ अज्ञात बदमाश ज्वेलर्स शॉप संचालक विकास सोनी से सोने के आभूषण लूट ले गए। प्रभावित कारोबारी ने बताया कि लुटेरे करीब सात लाख रुपए का सोना लेकर भाग गए।

वारदात के बाद विकास सोनी सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने कार सवार आरोपियों पर लूट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। सराफा कारोबारी विकास सोनी ने बताया कि वे सिहोरा के बरगी स्थित अपने घर से गौराहा स्थित दुकान जा रहे थे तभी रास्ते में यह वारदात हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।लू के लिए इस्तेमाल की गई सफेद रंग की कार की तलाश की जा रही है।

28 अक्टूबर को हुई थी 59 लाख की लूट

जबलपुर में सराफा व्यापारियों से लूट की यह लगातार दूसरी घटना है। इससे पहले 28 अक्टूबर की रात को भी खजरी खिरिया बायपास पर मोपेड सवार तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर दो सराफा व्यापारियों से करीब 59 लाख रुपए के आभूषण और नकदी लूट ली थी। जबलपुर के नुनहाई निवासी दीपक जैन और आकश सनी कारसे कटनी गए थे। उन्होंने एक बैग में सवा पांच लाख नकद और सोने चांदी के आभूषण और कच्चा सोना-चांदी का माल रखा था। जब जबलपुर के शहरी इलाके में इनकी कार प्रवेश करने लगी तो दीपक कार रोककर पेशाब करने चले गए। तभी मोपेड से आए तीन युवकों ने अकेले बैठे आकाश को चाकू अड़ा दिया और नीचे उतार दिया। जबकि दो आरोपी पेशाब कर रहे दीपक को चाकू दिखाकर डराने लगे। इस दौरान तीनों बदमाश रुपए और आभूषण से भरे बैग लेकर कार समेत भाग गए। वारदात के बाद पुलिस को यह कार कटंगी बायपास किनारे सुनसान जगह पर खड़ी मिली थी।