12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर में तेज रफ्तार कार ने युवक और युवती को कुचला, पुरानी रंजिश से जुड़े तार

Car Accident : बेलखेड़ा में तेज रफ्तार कार ने युवक और युवती को कुचल दिया। भीषण सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Nov 2026, 8:19 PM IST

Car Accident

युवक युवती की का से कुचलकर हत्या (फोटो सोर्स: Patrika)

Jabalpur News :मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के अंतर्गत आने वाले बेलखेड़ा में एक तेज रफ्तार कार द्वारा युवक और एक युवती को कुचलने के मामले चौकाने वाला अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि, पुरानी रंजिश के चलते मौसेरे भाई ने ही कार से कुचलकर युवक और युवती की हत्या की है। घटना में इस खौफनाक खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यानी जिसे काफी देर तक एक लापरवाही पूर्वक कार चलाने से हुआ हादसा समझा जा रहा था, वो सोचे समझे तरीके से किया गया हत्याकांड है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि, पाटन के उड़ना में रहने वाले प्रशांत लोधी अपने साथी हेमराज के साथ किसी काम से बेलखेड़ा आया था। यहां सड़क किनारे वह अपनी एक परिचित युवती जागृति के साथ खड़ा होकर बातें कर रहा था। अचानक मौत बनकर आई एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया। आरोप है कि प्रशांत के ही मौसेरे भाई ने पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर अपनी गाड़ी पूरी रफ्तार से दोनों के ऊपर चढ़ा दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि, प्रशांत के साथ-साथ जागृति भी हवा में उछलकर सड़क किनारे स्थित झाड़ियों में जा गिरे। टक्कर के चलते दोनों बुरी तरह घायल हो गए। आनन फानन में पहुंची पुलिस जब दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

नंबर प्लेट छिपाने के लिए लगा रखी थी मिट्टी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शातिरराना अंदाज में अपनी पहचान छिपाने की पूरी कोशिश की। बताया जा रहा है कि, जिस कार से इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया, उसकी नंबर प्लेट छिपाने के लिए उसे मिट्टी लगाई गई थी। ताकि किसी को वाहन का नंबर न दिखाई दे सके। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही बेलखेड़ा थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वारदात में इस्तेमाल की गई संदिग्ध कार को बरामद कर लिया है।

डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों गंभीर रूप से घायलों को तुरंत शहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल ।. पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, शुरुआती जांच में मामला पूरी तरह से पुरानी रंजिश और आपसी पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। कार जब्ती में ले ली गई है। जांच के बाद ही आगे का खुलासा हो सकेगा।