जगदलपुर

Congress Protest: गैस-पेट्रोल की महंगाई पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, सड़क पर चूल्हा जलाकर जताया विरोध

Gas Cylinder Inflation: जगदलपुर में महिला कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ खाली सिलेंडर के साथ सड़क पर चूल्हा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2026, 11:37 AM IST
गैस-पेट्रोल की महंगाई पर प्रदर्शन (photo source- Patrika)
गैस-पेट्रोल की महंगाई पर प्रदर्शन (photo source- Patrika)

Gas Cylinder Inflation: जगदलपुर जिला महिला कांग्रेस ने मंगलवार को शहर के संजय मार्केट में बीच सड़क चूल्हा जलाकर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। खाली सिलेंडर लेकर पहुंचीं महिला कांग्रेसियों ने कहा कि लगातार बढ़ती गैस और पेट्रोल की कीमतों की वजह से घर चलाना अब मुश्किल होता जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया है और जनता अब हलाकान हो चुकी है।

Gas Cylinder Inflation: बढ़ती कीमतों के खिलाफ नारेबाजी

छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम के आदेश और बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर मंगलवार को संजय मार्केट में बस्तर जिला महिला कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। जिला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता का आरोप लगाते हुए घरेलू गैस, कमर्शियल गैस और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ नारेबाजी की।

धरने के दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का नतीजा है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। मोदी सरकार ने एक बार फिर कमर्शियल गैस के दाम में 195 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। इससे पहले तीन महीने में ही 525 रुपए बढ़ाए गए थे। घरेलू गैस पर भी हाल ही में 62 रुपए का इजाफा किया गया है।

कमर्शियल गैस की किल्लत

उन्होंने आरोप लगाया कि घरेलू गैस की आपूर्ति बाधित है। लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है साथ ही कमर्शियल गैस की किल्लत से व्यवसायिक गतिविधियाँ प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि गैस, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें बढऩे से घर-घर में बजट चरमरा चुका है और महिलाओं के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो गया है।

Gas Cylinder Inflation: इस दौरान वरिष्ठ महिला कांग्रेसी अपर्णा बाजपेयी, शहनाज बेगम, अंजना नाग, एस नीला,मनिता राऊत, जुबैदा बेगम,गुरमीत कौर, पूर्णिमा सीरिल, अम्माजी राव ,ज्योति शर्मा, डॉली ,लक्ष्मी राव, तुलसी कश्यप ,निकिता सोनी, गंगा मुखर्जी, श्यामा , सुनीता दास, प्रेम ज्योति, गीता नेताम, रितिका कर्मा, हेमलता यादव , जुबेदा बेगम, गौरी नाग, मनीता रावत ,जोगेश्वरी राव ,जयंती केरकेट्टा अनुसूया निषाद आदि मौजूद रहीं।

Updated on:
8 Apr 2026, 11:37 AM IST
Published on: