जयपुर

राजस्थान में सामने आया अनोखा मामला: महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म

राजस्थान में अनोखा मामला सामने आया है। एक महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jun 2025, 1:25 PM IST
triplet delivery
अस्पताल में भर्ती नवजात शिशु, फोटो- पत्रिका

जयपुर। कोटपूतली कस्बे के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को एक प्रसूता ने प्रसव के दौरान एक साथ तीन बच्चों जन्म दिया है। अमाई निवासी महिला के प्रसव में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश कुमार गुर्जर, शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गुर्जर की विशेष भूमिका रही।

तीनों नवजात शिशु स्वस्थ

चिकित्सक ने बताया कि ट्रिपलेट प्रसव जोखिम वाली स्थिति होती है। ऐसे मामलों में हर पल सतर्क रहना होता है। हम खुश हैं कि तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं और मां की हालत भी स्थिर है। लेकिन समुचित देखरेख और टीम वर्क के कारण यह सफलता हासिल हो सकी। एक साथ 3 बच्चों के जन्म से परिवार खुश है।

क्या होता है ट्रिपलेट प्रसव

ट्रिपलेट प्रसव का मतलब है जब किसी महिला के गर्भ से एक साथ तीन शिशुओं का जन्म होता है। गर्भावस्था में जब एक ही बच्चा होता है, जिसे सिंगलटन प्रेग्नेंसी कहते हैं। जब दो बच्चे होते हैं, तो उसे जुड़वा कहा जाता है।

जब एक साथ तीन बच्चे होते हैं, तो उसे ट्रिपलेट्स कहा जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि 10,000 सामान्य प्रसव में से किसी एक मामले में महिला को ट्रपलेट होने का मामला सामने आता है।

Updated on:
7 Jun 2025, 1:25 PM IST
Published on: