
Bhilwara News: भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। फिलहाल तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। एक तरफ तीन बच्चों की किलकारी गूंजने घर में जश्न का माहौल है। वहीं, दूसरी ओर महिला द्वारा एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने की खबर लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय की मातृ एवं शिशु इकाई में मंगलवार शाम एक महिला ने तीन बेटों को जन्म दिया। कोटडी क्षेत्र के काटी की सारा का खेड़ा निवासी रेखा गुर्जर (26) ने सिजेरियन तकनीक के माध्यम से इन बालकों को जन्म दिया।
गायनिक विभाग के वरिष्ठ सर्जन डॉ. मुकेश सुवालका की टीम ने जटिल प्रसव कराया। प्रसव के बाद मां और तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। जूनियर रेजिडेंट डॉ. मोनिका चौधरी ने बताया कि प्रत्येक बच्चे का वजन दो किलो के अंदर है। बाल रोग विशेषज्ञों की टीम निगरानी कर रही है।
परिवार में तीन नए सदस्यों के आने से खुशी का माहौल है। दंपती के पहले से एक बेटा है। डॉक्टरों की मानें तो किसी महिला को जुड़वा बच्चे होना सामान्य मामला माना जाता है, लेकिन, भीलवाड़ा जिले की एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। एक साथ तीन बच्चों का जन्म देने की घटनाएं हजारों में एक होती है।
Updated on:
01 May 2025 08:20 am
Published on:
01 May 2025 07:53 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
