जयपुर

सड़कों पर जाम से निजात चाहते हैं, तो जुड़ें पत्रिका अभियान ‘आओ बाजार चलें’, इस नंबर पर बताएं समस्याएं और उनका समाधान

पत्रिका अभियान: अभियान का उद्देश्य त्योहारी सीजन में व्यापारियों के कारोबार को पंख लगे, बाजार में ग्राहकों के कदम बढ़े लोगों को बाजार में बेहतर सुविधाएं दिलाना होगा।
less than 1 minute read
Sep 30, 2024
Feature image
file photro

जयपुर। त्योहारी सीजन में बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ेगी। इसे लेकर व्यापारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। नवरात्र के साथ ही बाजारों में खरीदारी का बूम आएगा, लेकिन बाजारों में समस्याओं को लेकर व्यापारियों को चिंता सताने लगी है। जाम-अतिक्रमण जैसी समस्याओं को लेकर ग्राहक भी परेशान होता है।

इन सभी मुद्दों को लेकर राजस्थान पत्रिका भी व्यापारियों और जनता के साथ खड़ा है। इसे लेकर एक अक्टूबर से आओ बाजार चले… अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य त्योहारी सीजन में व्यापारियों के कारोबार को पंख लगे, बाजार में ग्राहकों के कदम बढ़े लोगों को बाजार में बेहतर सुविधाएं दिलाना होगा।

इस अभियान से जुड़ने के लिए व्यापारी अपने-अपने बाजारों की समस्याओं और उनका समाधान हमें बताएं। बाजार की खूबियां भी हमे बताएं। इस अभियान के तहत बाजार की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर हम प्रमुखता से खबरें प्रकाशित करेंगे। अभियान से जुड़ने के लिए अपने बाजार के आधिकारिक लेटर हैड पर अपनी समस्याएं व्हाट्सऐप नंबर 8005894373 पर लिखकर भेजे।

लोकल पर दें ध्यान

लोकल बाजार को प्रमोट करने पर व्यापारियों के साथ जनता को भी ध्यान देना चाहिए। बाजार का कारोबार बढ़ेगा तो अपने शहर कस्बे का विकास होगा। व्यापारी भी जनता के भरोसे पर खरा उतरें, जनता भी स्थानीय बाजार को बढ़ावा दे।

Updated on:
23 Oct 2024 02:25 pm
Published on:
30 Sept 2024 08:39 am
Also Read
View All
Rajasthan News : ‘स्वाइन फ़्लू’ से ICU में एडमिट मंत्री किरोड़ी लाल की आई लेटेस्ट हेल्थ अपडेट, जानें अब कैसा है स्वास्थ्य? 

राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस में ‘विधायक राज’ खत्म! बदला टिकट वितरण फॉर्मूला, जानें अब कैसे हो रहा उम्मीदवार चयन?

Rajasthan Nikay Chunav : राजस्थान में अरविंद केजरीवाल की AAP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, कांग्रेस-BJP से पहले मारी बाज़ी- देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan Crime: डेटिंग ऐप पर लड़कों को फंसाकर सुनसान जगह पर बुलाते, लूटने के बाद करते ब्लैकमेल, 2 आरोपी गिरफ्तार

नेपाल में ‘जल प्रलय’- कई भारतीय लापता, राजस्थान की भजनलाल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर्स