जयपुर

राजस्थान के एक और भ्रष्ट अधिकारी का खुला काला चिट्ठा, ACB जांच में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

ACB Action in Jaipur: ACB ने गुरुवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के XEN हरिप्रसाद मीणा के जयपुर और दौसा सहित 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
2 min read
• •
Updated: 10 Apr 2025, 1:30 PM IST
ACB raids in Jaipur

ACB Action in Jaipur: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता (XEN) हरिप्रसाद मीणा के जयपुर और दौसा सहित 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। मीणा पर आय से लगभग 200 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

बता दें, ACB के डीआईजी राहुल कोटोकी के सुपरविजन और DG रविप्रकाश मेहरड़ा एवं ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।

5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड

ACB की टीमों ने इन स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

  1. यूनिक एम्पोरिया, वीआईटी रोड, जगतपुरा, जयपुर
  2. यूनिक न्यू टाउन, महिमा पनोरमा के पीछे, जगतपुरा, जयपुर
  3. गांव बगड़ी, तहसील लालसोट, जिला दौसा स्थित फार्म हाउस
  4. PWD कार्यालय, ब्लॉक दूदू, जयपुर
  5. किराये का मकान, फ्रेंड्स कॉलोनी, नरैना रोड, दूदू, जयपुर

लग्ज़री जीवनशैली की खुलीं परतें

बताते चलें कि ACB की प्रारंभिक जांच में हरिप्रसाद मीणा के पास कई बेनामी संपत्तियां और लग्जरी सुविधाएं सामने आई हैं। दो ऑडी कारें, एक स्कॉर्पियो, फोर्ड एंडेवर SUV और रॉयल एनफील्ड बाइक, यूनिक एम्पोरिया और यूनिक न्यू टाउन अपार्टमेंट्स में तीन महंगे फ्लैट, दौसा के बगड़ी गांव में एक फार्म हाउस, विदेश यात्राओं और लग्जरी होटलों में ठहरने का भी ब्यौरा मिला है।

वहीं, 19 बैंकों में खाते हैं, जिनमें करोड़ों के लेनदेन की जानकारी भी सामने आई है। साथ ही बैंकों से लिए भारी लोन को भी कम समय में चुकाने की जानकारी सामने आई है।

ACB के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हरिप्रसाद मीणा की आय, पद और उनके द्वारा अर्जित संपत्तियों के बीच बड़ा असंतुलन है। सभी दस्तावेजों की जांच जारी है। बहुत जल्द आय से अधिक संपत्ति का पूरा मूल्यांकन कर केस दर्ज किया जाएगा।

कुछ दिन में हो सकती है गिरफ्तारी

सूत्रों की मानें तो यदि जांच में संपत्तियों की पुष्टि होती है और स्रोतों का संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, तो ACB जल्द ही मीणा की गिरफ्तारी कर सकती है। टीम ने कई दस्तावेज, पासबुक, प्रॉपर्टी डील, डिजिटल डेटा आदि को जब्त किया है।

Updated on:
10 Apr 2025, 1:30 PM IST
Published on: