जयपुर

स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल दर्डा स्मृति लोकमत पत्रकारिता पुरस्कार के लिए आवदेन आमंत्रित, इच्छुक पत्रकार 28 फरवरी तक करें अप्लाई

लोकमत मीडिया समूह अपने संस्थापक संपादक, स्वतंत्रता सेनानी स्व. जवाहरलाल दर्डा की स्मृति में राजस्थान के पत्रकारों को हर वर्ष जवाहरलाल दर्डा स्मृति लोकमत पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित करता आ रहा है।

less than 1 minute read
Feb 20, 2025

जयपुर। लोकमत मीडिया समूह अपने संस्थापक संपादक, स्वतंत्रता सेनानी स्व. जवाहरलाल दर्डा की स्मृति में राजस्थान के पत्रकारों को हर वर्ष जवाहरलाल दर्डा स्मृति लोकमत पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित करता आ रहा है।

यह पुरस्कार राजस्थान मूल के पत्रकारों या राजस्थान में काम कर रहे पत्रकारों के लिए है। इच्छुक पत्रकार 28 फरवरी 2025 तक अपनी प्रविष्टि ईमेल आईडी jld.awards@lokmat.com पर भेज सकते हैं।

प्रविष्टी के साथ तीन खबरें या तीन आलेख की प्रतियां या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित वीडियो क्लिप संलग्न करना होगा। खबरें और आलेख यदि नाम से छपे हैं तो अति उत्तम अन्यथा संबंधित खबर या आलेख को संपादक से प्रमाणित कराना होगा। खबर के प्रकाशन की अवधि वर्ष 2017 से 2024 रखी गई है। प्रविष्टी के साथ आवेदक का नाम, पता और मोबाइल नंबर भेजना आवश्यक है।

Updated on:
20 Feb 2025 02:46 pm
Published on:
20 Feb 2025 02:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर