जयपुर

बीसलपुर बांध: दो दिन में आया मात्र पांच सेंटीमीटर पानी

आगामी दिनों में बारिश नहीं हुई तो बांध के इस मानसून में भरने की कोई उम्मीद नहीं रहेगी।
less than 1 minute read
Aug 22, 2024
Feature image

जयपुर। बीसलपुर बांध में पानी की आवक बहुत कम हो गई है। पिछले दो दिन में मात्र पांच सेंटीमीटर ही पानी आया है। आगामी दिनों में बारिश नहीं हुई तो बांध के इस मानसून में भरने की कोई उम्मीद नहीं रहेगी।

बीसलपुर बांध में इन दिनों पानी कम आया है। 21 अगस्त को जहां 3 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई वहीं 22 अगस्त सुबह छह बजे तक 2 सेंटीमीटर पानी आया। ऐसे में बांध का जलस्तर बहुत ही धीमी रफ्तार से बढ़ रहा है।

अब भी इतना खाली है बांध

बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है, वर्तमान में बांध 313.39 आरएल मीटर भर चुका है। अब भी बांध 2.11 आरएल मीटर खाली है। जिस रफ्तार से पानी की आवक है, इससे मानसून में बांध नहीं भर पाएगा।

इधर त्रिवेणी नदी की रफ्तार फिर पड़ी कम

बीसलपुर में आने वाली त्रिवेणी नदी की रफ्तार भी कम पड़ती जा रही है। जहां एक सप्ताह पहले तक तीन मीटर के बहाव के साथ बह रही थी,वहीं अब यह 2.45 मीटर पर ही अटक गई है।

पिछले सात दिन से इस रफ्तार से बह रही त्रिवेणी नदी

16 अगस्त-3.00 मीटर

17 अगस्त-2.90 मीटर

18 अगस्त-2.70 मीटर

19 अगस्त-2.50 मीटर

20 अगस्त-2.50 मीटर

21 अगस्त-2.40 मीटर

22 अगस्त-2.45 मीटर

Updated on:
22 Aug 2024 10:59 am
Published on:
22 Aug 2024 10:07 am