25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News : बहुत जल्द आने वाली है खुशखबरी: 20 साल में 7 वीं बार छलकने को बेताब हो रहा राजस्थान का यह प्रमुख बांध

यह बांध बनने के बाद अब तक छह बार छलक चुका है। अब सातवीं बार भी छलकने की उम्मीद जगी है। यह बांध वर्ष 1996 में बनकर तैयार हुआ था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 13 Aug 2024, 12:35 PM IST

जयपुर। राजस्थान में इस समय मेघ पूरी तरह से मेहरबान हैं। जमकर बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं। राज्य के आधे से ज्यादा बांध लबालब हो गए हैं। कई जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग अब भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर चुका है। इधर भारी बारिश के चलते आपदा राहत के काम चल रहे हैं तो उधर राज्य के प्रमुख बांधों के भरने की उम्मीदों के बीच खुशखबरी आने वाली है।
राज्य का प्रमुख बीसलपुर बांध एक बार फिर से छलकने को बेताब हो रहा है। यहां लगातार पानी की आवक जारी है।
यह बांध बनने के बाद अब तक छह बार छलक चुका है। अब सातवीं बार भी छलकने की उम्मीद जगी है। यह बांध वर्ष 1996 में बनकर तैयार हुआ था।

खुशखबरी मात्र तीन मीटर दूर
बीसलपुर बांध की भराव क्षमता315.50 आरएल मीटर है। जबकि बांध में मंगलवार सुबह तक बांध का गेज 312.47 आरएल मीटर रहा है। ऐसे में मात्र तीन आरएल मीटर पानी आते ही यह छलक जाएगा। छलकने के बार जयपुर सहित कई जिलों में खुशखबरी की लहर दौड़ जाएगी।

यह भी पढ़े: शहीद अग्निवीर सैनिक को राजस्थान में कारगिल जैसा मिलेगा पैकेज

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग