जयपुर

बीसलपुर बांध: लबालब होने की खुशियों पर अब लग गया ग्रहण

पानी की आवक रोजाना 10 सेंटीमीटर भी आता है तो भी 22 से तीस दिन लग जाएंगे। इतने दिनों में तो मानसून ही चला जाएगा। राजस्थान में सामान्य तौर पर मानसून 15 सितम्बर तक रहता है।
2 min read
• •
Updated: 19 Aug 2024, 10:08 AM IST
Bisalpur Dam

जयपुर। त्रिवेणी नदी में पानी का बहाव लगातार कम होने से बीसलपुर बांध के भरने की उम्मीदों पर अब ग्रहण लगता नजर आ रहा है। नदी में पानी का बहाव हर घंटे कम हो रहा है। तीन-चार दिन पहले तक जहां नदी तीन मीटर के बहाव से बह रही थी, वहीं वह अब घटकर मात्र 2.60 मीटर पर आ गई है। आस-पास के इलाकों में बारिश नहीं होने से त्रिवेणी नदी के बहाव में अभी और कमी आएगी। ऐसे में बीसलपुर बांध के गेट खोलने की तैयारियां अब धीमी पड़ गई हैं।

रोजाना घट रही पानी की आवक
बीसलपुर बांध में जहां पहले 24 घंटे में 20 से 24 सेंटीमीटर तक पानी की आवक जारी थी, वहीं वह घटकर मात्र सात सेंटीमीटर पर ही रह गई है। बारिश नहीं होने से यह आंकड़ा भी आने वाले दिनों में और घट जाएगा। सोमवार सुबह छह बजे तक की बात की जाए तो बीसलपुर में 313.28 आरआरएल मीटर गेट दर्ज किया गया है।

वर्तमान आवक रही तो लग जाएंगे 22 से 30 दिन
बांध की भराव क्षमता 313.50 आरएल मीटर है। अब तक बांध में पानी 313.28 आरएल मीटर तक आया है। ऐसे में बांध अब भी 2.22 आरएल मीटर गेज तक पानी चाहिए। पानी की वर्तमान आवक 7 सेंटीमीटर की रफ्तार से आ रहा है। पानी की आवक रोजाना 10 सेंटीमीटर भी आता है तो भी 22 से तीस दिन लग जाएंगे। इतने दिनों में तो मानसून ही चला जाएगा। राजस्थान में सामान्य तौर पर मानसून 15 सितम्बर तक रहता है।

पिछले पांच दिन में इस रफ्तार से भरा बांध
15 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज-312.73 आरएल मीटर
16 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज -312.93 आरएल मीटर
17 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज-313.09 आरएल मीटर
18 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज-313.21 आरएल मीटर
19 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज-313.28 आरएल मीटर
बांध की भराव क्षमता-315.50 आरएल मीटर

Updated on:
19 Aug 2024, 10:08 AM IST
Published on: