जयपुर

एक जिद तीन परिवारों को बर्बाद कर गई… शादी के बाद भी प्रेमी के संपर्क में रही प्रेमिका.. दोनो घर से भागे और रात में पटरियों के पास इस हालात में मिले

Couple suicide on Railway track : दोनो बीकानेर जिले के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।
2 min read
Jun 07, 2023
Police
Police

Couple suicide on Railway track : बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना इलाके से बड़ा मामला सामने आया है। एक युवक और युवती के क्षत विक्षत शव पटरियों से बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि लूणकरणसर सुरनाणा के बीच होकर गुजरने वाले रेलवे ट्रेक पर लाशें मिली हैं। लाश युवक और युवती की है। युवती शादीशुदा बताई जा रही है लेकिन कुछ समय से अपने प्रेमी के साथ फरार थी। दोनो बीकानेर जिले के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

आज सवेरे दोनो के शव मिलने के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। उल्लेखनीय है कि अभी दो दिन पहले ही बाडमेर में भी देवर और भाभी के शव मिले थे। दोनो साथ ही घर से भागे थे। उसके बाद जंगल में पेड़ पर एक ही टहनी पर लटके उनके शव बरामद हुए थे। पुलिस ने बताया कि जिस युवती की लाश पटरियों से बरामद की गई है उसकी शादी कुछ समय पहले ही उसके परिवार ने दूसरी जगह करा दी थी। शादी के बाद भी उसका अपने प्रेमी से मिलना जारी था।

दोनो परिवारों को इसकी जानकारी थी लेकिन उसके बाद भी युवती ने अपने प्रेमी से मिलना नहीं छोड़ा था। जब परिवार ने दबाव बनाया तो दोनो भाग गए और अब जान दे दी। पुलिस ने बताया कि लाशों के टुकड़े करीब तीन सौ मीटर तक फैल गए हैं। शव कई टुकड़ों मंे बंट गए हैं। दोनों के परिवारों को जानकारी दे दी गई है। लड़की के ससुराल पक्ष को भी सूचना पहुंचाई गई है। दोनो के परिजन अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Updated on:
07 Jun 2023 10:47 am
Published on:
07 Jun 2023 10:47 am
Also Read
View All
Rajasthan Politics : ‘विवादित बयान’ देकर बुरे फंसे BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, चौतरफा घिरे तो मारा ‘यू-टर्न’! जानें पूरा मामला

राजस्थान कांग्रेस में दो सीनियर नेताओं की होगी ‘घर वापसी’, टिकट नहीं मिलने के बाद की थी बगावत

पुराने हाईवे की वजह से अटके प्लॉटों को मिलेगा पट्टा, राजस्थान सरकार ने बदला नियम; नए सिरे से तय होगी सड़क की चौड़ाई

रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग