मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को विधानसभा में वित्त विधेयक पर बोलते हुए सदन में कई घोषणाएं की। इसी दौरान उन्होंने प्रदेश के कुछ शहरों के नाम बदलने का भी ऐलान किया।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को विधानसभा में वित्त विधेयक पर बोलते हुए सदन में कई घोषणाएं की। इसी दौरान उन्होंने प्रदेश के कुछ शहरों के नाम बदलने का भी ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि माउंट आबू का नाम बदलकर ‘आबूराज’, जहाजपुर का नाम ‘यज्ञपुर’ और कामां का नाम ‘कामवन’ किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य इन स्थानों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को और अधिक मजबूत करना है। वहीं सीएम ने जयपुर में ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए द्रव्यवती नदी पर 36 किलोमीटर लम्बी एलिवेटेड रोड बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही राज्य में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 300 नई रोडवेज बसें खरीदने की भी घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि नई बसों के शामिल होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सरकार का लक्ष्य परिवहन सेवाओं को आधुनिक और अधिक सुलभ बनाना है।
वीबी जीरामजी योजना के लिए मजदूरों को साप्ताहिक भुगतान किया जाएगा। 100 दिन की जगह 125 दिन के रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। मजदूरी देरी से दी गई तो उसमें क्षतिपूर्ति भी दी जाएगी। 4000 करोड़ रुपए का खर्च राजकोष से किया जाएगा। इसमें मांग के अनुसार बढ़ोतरी भी की जा सकेगी।