जयपुर

‘CM भजनलाल का ‘पगफेरा’ शुभ, दो साल से हो रही अच्छी बारिश’, अचानक क्यों हो रही ये चर्चा?

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत का एक बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। मंत्री ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यकाल को 'पगफेरा' (भाग्यशाली आगमन) से जोड़ते हुए प्रदेश की खुशहाली का श्रेय उनके नेतृत्व को दिया है।
2 min read
Feb 25, 2026
Feature image

राजस्थान विधानसभा में बुधवार को एक रोचक और चर्चा का विषय बना वाकया सामने आया। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि जब से उन्होंने प्रदेश की कमान संभाली है, राजस्थान पर इंद्रदेव की विशेष कृपा बनी हुई है। मंत्री ने सदन में स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यमंत्री का 'पगफेरा' राजस्थान के लिए अत्यंत शुभ साबित हुआ है।

मंत्री का बड़ा दावा, 'दो साल से हो रही रिकॉर्ड बारिश'

विधानसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री सुरेश रावत ने कहा, "यह बात बिल्कुल सही है कि जब से राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल जी बने हैं, तब से लगातार दो वर्षों में प्रदेश के अंदर बहुत अच्छी बारिश हुई है। उनका पगफेरा राजस्थान प्रदेश के लिए बहुत शुभ है"। मंत्री के इस बयान को सदन में सत्ता पक्ष ने मेज थपथपाकर सराहा।

वीडियो में देखें मंत्री का बयान

टेल-एंड तक पानी पहुँचाने की तैयारी

सदन में जब विधायक ने सवाल उठाया कि नहरों के टेल-एंड (अंतिम छोर) तक पानी नहीं पहुँच पा रहा है, तो मंत्री ने ठोस कार्ययोजना पेश की।

  • घोषणा और आदेश: मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इसके समाधान के लिए 1 करोड़ 96 लाख रुपये की डीपीआर (DPR) बनाने की घोषणा की थी।
  • ताजा अपडेट: इस डीपीआर के लिए 26 दिसंबर 2025 को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
  • लक्ष्य: डीपीआर तैयार होते ही विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे टेल-एंड पर स्थित किसानों के खेतों तक पानी पहुँच सकेगा।

'ओवरफ्लो' पानी के संरक्षण का ब्लूप्रिंट

बरसात के दौरान व्यर्थ बह जाने वाले 'ओवरफ्लो' पानी को संरक्षित करने के सवाल पर मंत्री ने भविष्य की योजना साझा की।

  • बजट 2026-27 की सौगात: मुख्यमंत्री ने हाल ही के बजट (2026-27) में इसके लिए 2 करोड़ रुपये की विशेष घोषणा की है।
  • रिज़र्वायर का निर्माण: मंत्री ने कहा कि इस राशि से प्रदेश में पानी को स्टोर करने के लिए नए रिज़र्वायर (जलाशय) बनाने का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। अध्ययन के बाद जल्द ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Updated on:
25 Feb 2026 02:54 pm
Published on:
25 Feb 2026 02:54 pm
Also Read
View All
Jaipur Nagar Nigam Election Campaign: सुबह से शाम तक गलियों में घूमे प्रत्याशी, जानें वार्डों में कैसा रहा प्रचार का जोर?

जयपुर निगम चुनाव: सिविल लाइंस में पार्टियों के अंदर भितरघात की आशंका, सीवरेज-सड़क के मुद्दे हावी; जानें ग्राउंड रिपोर्ट

Rajasthan News : ‘अंग्रेज़ी’ में पद और गोपनीयता की शपथ, क्या जानते हैं राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल की 10 ख़ास बातें?

ग्राउंड रिपोर्ट: जयपुर नगर निगम चुनाव में आदर्श नगर में बागियों ने बिगाड़ा BJP-कांग्रेस का चुनावी गणित, किसका पलड़ा भारी?

नेशनल शूटर, कॉर्पोरेट जॉब और लव स्टोरी, सचिन पायलट के ‘बर्थडे’ पर जानिए 20 दिलचस्प बातें