जयपुर

Rajasthan News : तीन नेताओं का है पुलिस से ‘स्पेशल कनेक्शन’, अब संसद में लेंगे एंट्री

राजस्थान के 25 सांसदों में 3 सांसद ऐसे चुने गए हैं, जिनका पुलिस महकमे से जुड़ाव रहा है। एक ने तो कांस्टेबल से सांसद पद तक पहुंचने का गौरव हासिल किया है, वहीं एक कांस्टेबल की पत्नि सांसद चुनी गई हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jun 2024, 9:01 AM IST
Feature image

राजस्थान के 25 सांसदों में 3 सांसद ऐसे चुने गए हैं, जिनका पुलिस महकमे से जुड़ाव रहा है। एक ने तो कांस्टेबल से सांसद पद तक पहुंचने का गौरव हासिल किया है, वहीं एक कांस्टेबल की पत्नी सांसद चुनी गई हैं। पुलिस महकमे के मुखिया रहे हरीश मीणा दूसरी बार सांसद बने हैं। तीनों ही कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं।

प्रदेश की सबसे युवा सांसद संजना जाटव भरतपुर लोकसभा सीट से चुनी गई हैं। कठूमर निवासी संजना के पति राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल है। वहीं बाड़मेर सांसद बने उम्मेदाराम दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल रहे हैं। वे वर्ष 1995 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल लगे और करीब 10 साल तक सेवाएं दी। दिल्ली में संसद मार्ग के थाने में रहते उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी।

इसी तरह टोंक सवाई माधोपुर सीट से सांसद चुने गए हरीश मीणा लंबे समय पुलिस में सेवा करने के बाद डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त हुए और दौसा सांसद चुने गए। बाद में दो बार विधायक और अब फिर संसद पहुंच गए हैं।

Updated on:
6 Jun 2024, 9:01 AM IST
Published on: