Congress Leaders Joining BJP : राजस्थान कांग्रेस में आज रविवार को हंगामा मच गया। कांग्रेस के करीब 25 दिग्गज नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस पर राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कांग्रेस पर जमकर वार किया। एक नहीं कई कारण गिनाए। जानें सी.पी. जोशी ने क्या कहा।
Congress Leaders Joining BJP : पूरे देश में मौजूदा वक्त में राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव के रंग में रंगी हुईं हैं। कांग्रेस में इस वक्त हालात काफी खराब हैं। मध्य प्रदेश के बाद आज रविवार को करीब 25 कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने पार्टी को टा-टा कर दिया। सीएम भजनलाल शर्मा और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेस नेताओं के भाजपा में आने पर राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने जहां खुशी जताई वहीं कांग्रेस पर जमकर बरसे। राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने की वजह गिनाई। उन्होंने कहा, कांग्रेस के प्रति जनता का विश्वास उठ चुका है, कांग्रेस के नेताओं का भी विश्वास उठ गया। कांग्रेस ने 60 वर्षों तक इस देश की जनता को सिर्फ धोखा देने के अलावा कोई काम नहीं किया। कांग्रेस के नेताओं को उनके नेतृत्व पर विश्वास नहीं रहा, वे पार्टी छोड़ रहे हैं।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल नेताओं में पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया के साथ ही राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह यादव, रिछपाल सिंह मिर्धा, खिलाड़ीराम बैरवा, आलोक बेनीवाल, विजयपाल सिंह मिर्धा, रामपाल शर्मा, रामनारायण किसान, अनिल व्यास, ओंकारसिंह चौधरी, गोपाल राम, डॉ. अशोक जांगिड़, प्रिया सिंह मेघवाल, सुरेश चौधरी, राजेंद्र परसवाल, शैतान सिंह मेहरड़ा, रामनारायण झाझड़ा, जगन्नाथ बुरड़क, कर्मवीर चौधरी, कुलदीप ढेवा, बच्चूसिंह चौधरी, रामलाल मीणा, महेश शर्मा, रणजीत सिंह और मधुसूदन शर्मा ने शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - कांग्रेस छोड़कर BJP आने वाले का स्वागत है, जानें किस बड़ी महिला नेता ने दिया यह बयान
इस अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा यह भाजपा की विचारधारा ही है, जिसकी वजह से 10-12 लोगों से शुरू हुई पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। पार्टी की विचारधारा ही है, जिसमें आखिरी छोर पर खड़े हुए व्यक्ति का ध्यान रखा जाता है।
यह भी पढ़ें - Video : कांग्रेस को बड़ा झटका