Rajasthan Congress Big Update : लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में बड़े स्तर पर ‘दल-बदल’ ने की खबर से चर्चाओं का बाज़ार गरमा हो गया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि रविवार 10 मार्च को कांग्रेस पार्टी के कई सीनियर नेता पाला बदलकर भाजपा (BJP) में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इन चर्चाओं और अटकलों को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के हवाले से आई खबर के अनुसार भाजपा का दामन थामने वाले कांग्रेसी नेताओं में पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे लालचंद कटारिया (Lalchand Kataria) का नाम चर्चा में सबसे ऊपर है। उनके अलावा पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, खिलाड़ी लाल बैरवा, सेवादल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चौधरी के नाम भी कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन करने वाले संभावित नेताओं में चर्चा में हैं।