जयपुर

गाय के रजका खाते ही क्याें बहने लगा लाेगाें के सिर से खून

खेत में गाय घुसने की बात को लेकर दो भाईयों के परिवार में खूनी संघर्ष दो महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल

2 min read
Apr 03, 2018
Project for Production of Green Foods Scheme

जयपुर। रजके की फसल गायें घुसने की बात को लेकर देर रात दो भाईयों का परिवार आमने-सामने हो गया। लाठी-भाटा जंग में दो महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मामला कोटखावदा थाना इलाके के हरिनारायणपुरा गांव का है।

झगडे़ की सूचना पर घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। मौके पर जमा लोगों को हटाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। खुलीं घूम रही गायों की वजह हुए खूनी संघर्ष को लेकर फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।

ये भी पढ़ें

एेसा क्या हुआ कि नवनवेली दुल्हन ने आने के चार घंटे बाद ही सास काे निकाल दिया घर से

पुलिस के अनुसार हरिनारायणपुरा निवासी देवनारायण और कानाराम के परिवार रात करीब ग्यारह बजे खेत में गायें घुसने की बात को लेकर आमने-सामने हो गए। दोनों परिवारों की तरफ से जमकर लाठी-भाटा चले। इस लाठी-भाटा जंग में दो महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

कुल्हाड़ी के हमलें में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों में एक युवक उपचार जयपुर में चल रहा बाकि अन्य घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। झगड़े की सूचना पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों परिवारों को समझा-बुझाकर शांत किया और घायलों को अस्पताल पहुचंाया। रजके की फसल में करीब तीन-चार गायें घुस गई थी। बाहर निकालने के दौरान वे दूसरे खेत में घुस गई और इससे यह सारा विवाद उत्पन्न हो गया।

हैडकांस्टेबल राकेश ने बताया कि देवनारायण की रजके की फसल में देर रात आवारा गायें घुस आई थी। दूसरा भाई इन गायों को बाहर निकाल रहा था। इसी दौरान गायें दूसरे भाई के खेत में घुस गई। इस बात को लेकर दोनों भाईयों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवार के सदस्य लाठी, सरिया, कुल्हाडी व भाटा लेकर आमने-सामने हो गए। आपसी जंग में दो महिला व चार-पांच पुरूष घायल हो गए। घायलों में कुल्हाडी के वार से घायल एक युवक का जयपुर में उपचार जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Published on:
03 Apr 2018 11:14 am
Also Read
View All