19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एेसा क्या हुआ कि नवनवेली दुल्हन ने आने के चार घंटे बाद ही सास काे निकाल दिया घर से

नवनवेली दुल्हन ने चार घंटे में ही सास को निकाला घर से

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

RAJESH MEENA

Apr 03, 2018

Dulhan

FASHION : वेलवेट लहंगों में सजेंगी दुल्हनें, एचडी मेकअप से निखरेगा रंग



जयपुर। एक नवनवेली दुल्हन ने घर में कदम रखते ही अपने तेवर दिखा दिए। अपने बेटे से मिलने आई मां को दुल्हन ने चार घंटे में घर से बाहर निकाल दिया। मामला खोह नागोरियान थाना इलाके के इंदिरा गांधी नगर सेक्टर तीन का है।

पुलिस के अनुसार रामंगज निवासी एक इक्कीस वर्षीय युवक की नौ मार्च को इंदिरा गांधी नगर निवासी युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद युवक अपनी पत्नी के साथ इंदिरा गांधी नगर में किराए से रहने लगा और वह सीतापुरा औद्योगिक एरिए में स्थित एक गारमेंट फैक्ट्री में काम कर पत्नी के साथ गुजर बसर करने लगा। बेटे के अलग रहने से उसकी मां बैचेन रहने लगी और उसने सोमवार को बेटे को मिलने बुला लिया। इसके बाद बेटा शाम को मां को लेकर इंदिरा गांधी नगर पहुंचा। यहां पर दुल्हन ने अपनी सास का ठीक ढंग से स्वागत किया।

रात को जब महिला ने बेटे के साथ ही रहने की इच्छा जाहिर की तो यह बात दुल्हन को अखरने लगी। इस बात को लेकर युवती ने अपने पति से झगड़ा करना चालू कर दिया और कहा कि वह अपनी मां को घर पर छोड़ आए। झगड़ा बढऩे पर युवक के सुसर ने घटना की जानकारी खोह नागोरियान थाना पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे पति-पत्नी को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने जब झगड़े की वजह पूछी तो पता चला कि महिला अपने सास के साथ नहीं रहना चाहती।

इस पर पुलिस ने महिला की सास को समझा और कहा कि वह अपने बेटे का सुखी जीवन चाहती है तो वह यहां से चली जाए। विवाद को बढ़ाने की बजाय सास ने अपनी भलाई घर लौटने में ही समझी और वह देर रात अपने घर रामगंज लौट आई। हैडकांस्टेबल अमरसिंह ने बताया कि युवक की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। युवक पहले कुछ दिन अपने सुसराल में रहा फिर उसने किराए का मकान ले लिया और अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। युवक की मां के आते ही युवती ने झगड़ा करना चालू कर दिया। इस पर युवक की मां को उसके घर वापस भेज दिया गया।