19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस छोटी सी चीज में छुपा है सेहत का खजाना… इस तरह खाएं और रहें इन गंभीर बीमारियों से दूर

इस छोटी सी चीज में सेहत का पूरा खजाना समाया है। इसे खाने का अगर तरीका आपको पता चल जाए तो कई गंभीर बीमारियां हैं

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Apr 03, 2018

health

जयपुर।

एक छोटी सी चीज और फायदे इतने कि जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस छोटी सी चीज में सेहत का पूरा खजाना समाया है। इसे खाने का अगर तरीका आपको पता चल जाए तो कई गंभीर बीमारियां हैं, जिनसे आपको निजात मिल सकती है। ये छोटी सी चीज है खरबूजे के बीज... हैरान रह गए ना... लेकिन खरबूजे के बीजों को खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानकर तो आप और हैरान रह जाएंगे। आइए आज हम आपको बताते हैं खरबूजे के बीजों से होने वाले फायदों के बारे में...

1. मेवे के रूप में
खरबूजे के बीजों को मेेवे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। बीजों को सुखाकर उसका पाउडर बना लिया जाता है या सूखे हुए बीजों को भी मिठाइयों और बेकरी आइटम्स में टेस्ट बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

2. एसिडिटी करता है दूर
खरबूजे के बीज बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। खरबूजे के बीज में पाए जाने वाले मिनरल्स पेट की एसिडिटी को खत्म करने के साथ पाचन प्रक्रिया को ठी रखते हैं। खरबूजे के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखता है। खरबूजे के बीज में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए, सी और ई मिलता है। बीटा कैरोटीन का हाई अमाउंट होने से ये नजरों को तेज करता है और कैटरेक्ट के रिस्क को कम कर देता है।

3. डायबिटीज और दिल के रोगों में फायदेमंद

डायबिटीज के रोगियों के लिए खरबूजे के बीज रामबाण हैं। टाइप टू डायबिटीज में खरबूजे का बीज बहुत लाभकारी होता है। रोज इसे खाने पर डायबिटीज नियंत्रित होता है और जिसे डायबिटीज नहीं है उसे डायबिटीज होने का खतरा नहीं रहता। इन बीजों में ओमेगा -3 फैटी एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो हार्ट फक्शनिंग की देखभाल करती है। इससे दिल से जुड़े रोग होने की संभावना कम हो जाती है।

4. करता है वजन कम
खरबूजे के बीज में 3.6 फीसदी प्रोटीन होता है। इसे खाने से प्रोटीन की कमी दूर होती है। आपको बता दें कि मांसपेशियों के निर्माण में प्रोटीन की आवश्यकता होती है। साथ ही प्रोटीन की ज्यादा मात्रा नाख़ून और बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाती है। वहीं सोडियम की मात्रा खरबूजे के बीज में बहुत ही कम होती है। ये फैट और कॉलेस्ट्रॉल से मुक्त होता है। तो आप इसे खाकर अपना वजन भी कम कर सकते हैं।

5. ब्लड प्रेशर रखता है कम
खरबूजे के बीजों में पोटैशियम बहुत होता है। इससे ब्लड प्रेशर कम रहता है। ब्लड प्रेशर कम रहने से दिल स्वस्थ रहता है। इसमें मौजूद विटामिन सी खून की व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ाता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

6. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
खरबूजे के बीजों में फोलेट का अमाउंट काफी अच्छा होता है। ये सोडियम की मात्रा कम कर देता है। इससे गर्भवती महिलाओं में वाटर रिटेंशन प्रॉब्लम दूर होती है। साथ ही ये बीज शरीर में ऑक्सीजन फ्लो को बढ़ा देते हैं, जिससे ब्रेन टिशूज शांत और तनाव मुक्त रहते हैं।

7. लड़ता है जुकाम से
खरबूजे के ये बीज जुकाम से लड़ने में हेल्पफुल हैं। ये बीज बॉडी से अतिरिक्त कफ को ख़त्म कर कंजेशन से राहत दिलाते हैं.