
तिरुपुर. तिरुपुर पार्सल फॉरवर्डिंग एसोसिएशन की हाल ही बैठक हुई। बैठक में ट्रांसपोर्टर्स के साथ पार्सल बुकिंग में आने वाली दिक़्क़तों, परेशानियों और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि पहले 70 किलो तक का पार्सल भेजा जाता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में वजन लगातार बढ़ता गया और अब कई कंपनियां 120 किलो से भी अधिक वजन वाले पार्सल बनाने लगी हैं। बैठक में मजदूरों को इनको उठाने में आ रही कठिनाइयों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। इस पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने मजदूरों की मदद के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने और समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया। बैठक में यह भी तय किया गया कि ट्रांसपोर्ट क्षेत्र के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।
ट्रांसपोर्टर्स हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं इसलिए उनकी समस्याओं को समझना तथा समाधान निकालना बेहद ज़रूरी है। बैठक में यह संदेश दिया गया कि मिलकर काम करेंगे तो तिरुपुर आगे बढ़ेगा और देश भी प्रगति करेगा।