जयपुर

Farmers Welfare: किसानों की आय बढ़ाने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में राजस्थान सरकार ने उठाया बड़ा फैसला

गेहूं उत्पादकों को सीधा लाभ: बढ़े दाम से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था। राजस्थान सरकार का किसान हितैषी फैसला, फसल का मिलेगा बेहतर मूल्य और समय पर भुगतान।

less than 1 minute read
Feb 27, 2026
BJP MLA Chintamani Malviya demands loan waivers for farmers in MP
BJP MLA Chintamani Malviya demands loan waivers for farmers in MP- फाइल फोटो- पत्रिका

Crop Support Price: जयपुर। किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राजस्थान विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि आगामी वर्ष में गेहूं की सरकारी खरीद 150 रुपये बोनस सहित 2,735 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। यह निर्णय सीधे तौर पर किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने और लागत का उचित प्रतिफल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि सरकार ने संकल्प पत्र में 2,700 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का वादा किया था, जिसे अब बोनस जोड़कर और अधिक लाभकारी बनाया गया है। इससे प्रदेश के लाखों गेहूं उत्पादक किसानों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार खेती-किसानी को लाभ का सौदा बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। समय पर खरीद,पारदर्शी भुगतान और मंडियों में बेहतर व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस घोषणा से किसानों में उत्साह है और उन्हें आगामी फसल सीजन में बेहतर आय की उम्मीद जगी है।

राज्य सरकार के इस कदम को किसान हित में बड़ा फैसला माना जा रहा है, जिससे प्रदेश के कृषि क्षेत्र को नई गति मिलेगी।

Published on:
27 Feb 2026 10:39 pm